Tuesday, December 5, 2023
Google search engine
होमदेशद्रौपदी मुर्मू कौन है जिनकों एनडीए बनाया राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, जानिए

द्रौपदी मुर्मू कौन है जिनकों एनडीए बनाया राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, जानिए

नई दिल्लीः एनडीए ने अपने राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम ऐलान आखिरकार कर ही दिया है. राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार के रूप में भाजपा ने Draupadi Murmu के नाम का एलान किया है. लेकिन कौन है द्रौपदी मुर्मू, चलिए आपको बताते है. Draupadi Murmu आदिवासी परीवार से ताल्लुक रखती है और वो झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं. बता दें कि मुर्मू अगर राष्ट्रपति चुनाव जीतती है तो वे भारत की सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी.अभी तक देश में सबसे युवा राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी के पास है.

आदिवासी परिवार से है राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार Draupadi Murmu

एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा में एक आदिवासी परिवार में हुआ. उन्होंने रामा देवी विमेंस कॉलेज से स्नातक किया. इसके बाद द्रौपदी ने ओडिशा के राज्य सचिवालय से नौकरी की शुरुआत की. उनका विवाह श्याम चरण मुर्मू के साथ हुआ है.

1997 में शुरू हुआ Draupadi Murmu का राजनीतिक जीवन

Draupadi Murmu साल 1997 में पहली बार नगर पंचायत का चुनाव जीत कर पहली बार स्थानीय पार्षद बनी. तीन साल बाद, वह रायरंगपुर के उसी निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुनी गई. ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में दो बार रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रही हैं. वह भाजपा और बीजू जनता दल की गठबंधन सरकार में 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार और 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री भी रहीं थीं. उन्हें 2007 में ओडिशा विधान सभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था.

उन्हें 2015 में झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. वह पहली ऐसी उड़िया नेता हैं, जिन्हें किसी राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया. 2002-2009 से सात साल तक मयूरभंज के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष रहीं, 2013 में उन्हें मयूरभंज जिले के अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया गया, और जब तक उन्होंने राज्यपाल की कुर्सी पर कब्जा नहीं किया, तब तक वह पद पर बनी रहीं. उस अवधि के दौरान, उन्हें भाजपा एसटी मोर्चा, या पार्टी की अनुसूचित जनजाति विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी बनाया गया था.

देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं Draupadi Murmu

मुर्मू अगर राष्ट्रपति का चुनाव जीतती है तो वो देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी. इससे पहले प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं. प्रतिभा पाटिल 2007 से 2012 के दौरान देश के सर्वोच्च पद पर रहीं थीं. मुर्मू की तरह प्रतिभा पाटिल भी राज्यपाल के पद पर रह चुकीं थीं. 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय है. Draupadi Murmu अगर जीतती हैं तो उस दिन उनकी उम्र 64 साल 35 दिन होगी. फिलहाल सबसे युवा राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी के पास है. रेड्डी जब राष्ट्रपति बने थे उस वक्त उनकी उम्र 64 साल दो महीने 6 दिन थी.

ये भी पढ़े….

महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचलः शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता के पद से हटाया, कमलनाथ को कांग्रेस ने पर्यवेक्षक बनाया

अग्निपथ योजनाः थम नहीं रहा का विरोध, आज तीनों सेना प्रमुखों से पीएम मोदी करेंगे मुलाकात

 

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments