Friday, December 1, 2023
Google search engine
होमगुजरातVijay Rupani resigns: चुनाव से पहले गुजरात के CM का इस्तीफा, ये...

Vijay Rupani resigns: चुनाव से पहले गुजरात के CM का इस्तीफा, ये केंद्रीय मंत्री होंगे नए सीएम !

स्टोरी हाईलाइट्स
गुजरात के CM ने दिया इस्तीफा
गुरुवार को अमित शाह आए थे गुजरात
विजय रुपाणी ने PM को धन्यवाद कहा

चुनाव से पहले गुजरात बीजेपी (BJP) में बड़ा उलट फेर होने जा रहा है।  चुनाव से ठीक 15 महीने पहले आज गुजरात के सीएम विजय रुपाणी (Vijay Rupani resigns) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।  रुपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के आलाकमान को धन्यवाद दिया है।  सीएम ने कहा कि पार्टी में समय के साथ दायित्व बदलते रहते हैं।  भाजपा में यह स्वभाविक प्रक्रिया है।  मुझे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली, जो मैंने पूरी की है।

Vijay Rupani resigns ने PM को धन्यवाद कहा

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद विजय रुपाणी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और भाजपा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन में काम करने की अपनी इच्छा के बारे में शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है।  भाजपा प्रेक्षक यहां (गांधीनगर) आए थे और पार्टी जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करेगी।”

कौन होगा अगला सीएम?

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) के इस्तीफे के बाद गुजरात की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।  सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि गुजरात का अगला सीएम कौन होगा ?   सूत्रों की मानें तो सीएम की रेस में चार नाम आगे चल रहे हैं।  इन नामों में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) जोकि अभी देश के स्वास्थ्य मंत्री हैं, उनका नाम भी शामिल है।  दूसरा नाम वर्तमान डिप्टी सीएम नितिन पटेल का है।  इसके अलावा, दो अन्य नामों में सीआर पाटिल और गोरधन जदाफिया की चर्चा चल रही है।  हालांकि, कल विधायक दल की बैठक हो सकती है। जिसमें गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है।

शाह के गुजरात दौरे के बाद रुपाणी का इस्तीफा

दरअसल, गुरुवार रात गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) अहमदाबाद पहुंचे थे।  शाह के गुजरात दौरे को लेकर कोई शेड्यूल नहीं था।  जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी गुजरात में कुछ उलटफेर हो सकता है।  अमित शाह के दौरे को लेकर एक भाजपा नेता ने दावा किया था कि वे शुक्रवार सुबह ही दिल्ली भी लौट गए।  उनके गुजरात पहुंचने पर कोई कार्यक्रम नहीं किया गया, न ही पार्टी या सरकारी स्तर पर उनकी किसी से मिलने की योजना सामने आई।

ये भी पढ़ें- Mumbai में निर्भया जैसी वारदात, दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, रेप पीड़िता ने तोड़ा दम

गौरतलब है कि विजय रुपाणी भाजपा शासित राज्यों में इस्तीफा देने वाले 3 महीने में चौथे मुख्यमंत्री बन गए हैं।  जुलाई में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और जुलाई में ही उत्तराखंड में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए थे।  बता दें 2017 विधानसभा चुनाव में 182 सीटों में 99 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments