Tuesday, December 5, 2023
Google search engine
होमराज्यउत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंडUP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट का विस्तार, जितिन समेत ये 7 नेता...

UP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट का विस्तार, जितिन समेत ये 7 नेता बने मंत्री

स्टोरी हाईलाइट्स
योगी कैबिनेट का विस्तार 
जितिन प्रसाद समेत 7नेता बने मंत्री 
सपा का दावा 2022 में जीतेंगे 400 सीटें

बीते चार महीने से यूपी कैबिनेट के विस्तार (UP Cabinet Expansion) को लेकर चल रही चर्चाओं पर ब्रेक लग चुका है।  आज यूपी कैबिनेट का विस्तार किया गया।  कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) समेत सात नए मंत्री बनाए गए।  यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर योगी सरकार का ये कैबिनेट विस्तार अहम माना जा रहा है।

UP Cabinet Expansion में जितिन बनें मंत्री

पिछले चाह महीने से योगी सरकार (UP Government) के विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन अभी तक योगी कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है।   योगी कैबिनेट के इस विस्तार में  जिसमें सात नए चेहरों को शामिल किया गया है।  इनमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार को मंत्री बनाया गया है।  गौरतलब है कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव है।  जिसके लिहाज से योगी कैबिनेट का विस्तार बहुत अहम माना जा रहा है।

ब्राह्मणों को साधने की कोशिश

विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर भाजपा बहुत सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ा रही है।  यूपी में इस समय देखा जाए तो ब्राह्मण वोट योगी सरकार से काफी खफा माना जा रहा है।  जिसको ध्यान में रखते हुए योगी कैबिनेट में जितिन प्रसाद को मंत्री बनाया गया है, ताकि ब्राह्मण वोट को साधा जा सके।

मोदी कैबिनेट में UP से हैं 15 मंत्री

यूपी चुनाव को लेकर योगी कैबिनेट ही नहीं बल्कि मोदी कैबिनेट में भी यूपी से भारी संख्या में मंत्री शामिल हैं।  बीते आठ जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी को खास तवज्जो दी गई थी।  जिसमें जातीय गणित साधने का पूरा प्रयास किया गया था।  यूपी से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज से थे।

योगी सरकार का आखिरी UP Cabinet Expansion

योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। कैबिनेट विस्तार को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही है।  इससे पहले RSS और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच भी कई मीटिंग हुई थीं।  लेकिन सवाल एक ये भी उठता है कि जब विधानसभा चुनाव में कुछ चंद महीने ही बाकी हैं तो कैबिनेट विस्तार की क्या जरूरत क्या है?  दरअसल, इसकी असल वजह है यूपी में होने वाला अगले साल का विधानसभा चुनाव, क्योंकि चुनाव से पहले भाजपा जातीय समीकरण साधना चाहती है। भाजपा ओबीसी और ब्राह्मणों को साधने के लिए लगातार अपने मिशन पर जुटी हुई है।

सपा का दावा जीतेंगे 400 सीटें

यूपी में विधानसभा चुनाव बेशक अगले साल है, लेकिन दावों और आंकड़ों का खेल शुरू हो गया है। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का दावा है कि वह 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। वहीं सपा (Samajwadi Party) का दावा है कि वह 400 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

ये भी पढ़ें- Corona in Maharashtra: मुंबई जेल में कोरोना का विस्फोट, 6 बच्चों समेत 39 कैदी मिले संक्रमित

बता दें कि योगी कैबिनेट के विस्तार से पहले ही बीजेपी चुनावी अभियान में जुट गई थी।  अभी हाल ही में यूपी बीजेपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) तीन दिन के यूपी प्रवास पर आए थे।  जिसके बाद से योगी कैबिनेट के विस्तार को लेकर अटकलें शुरू हो गईं थीं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments