Wednesday, November 29, 2023
Google search engine
होमदेशसुरों की मल्लिका Lata Mangeshkar का Birthday आज, PM मोदी ने दी...

सुरों की मल्लिका Lata Mangeshkar का Birthday आज, PM मोदी ने दी बधाई

स्टोरी हाईलाइट्स
Lata Mangeshkar का BirthDay आज
92 साल की हुईं Lata Mangeshkar
PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

दुनिया भर में अपनी आवाज का जादू बिखेरनी वाली सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज जन्मदिन है।  स्वरकोकिला लता अपना 92 वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के अवसर पर संगीत प्रेमी उनके गानों को सुनकर खूब याद कर रहे हैं।  लता मंगेशकर के 26 साल पुराने एक गाने को आज रिलीज किया गया है। वहीं पीएम मोदी (Narendra Modi) ने स्वरकोकिला लता को जन्मदिन की बधाई दी है।

92 साल की हुईं Lata Mangeshkar

संगीत की दुनिया में लता मंगेशकर का नाम बच्चा-बच्चा जानता है।  आज के नए जमाने में भी लता के गाने खूब सुने जाते हैं। लता मंगेशकर का आज 92 वां जन्मदिन है।  पूरे देश के लोग उनके गानों को याद करते हुए लता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।  वहीं पीएम मोदी ने भी स्वरकोकिला लता मंगेशकर को बधाई देते हुए ट्वीट किया है।  उन्होंने लिखा कि ‘आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई।  उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है।  भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है।  व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है।  मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

‘सब ठीक तो है, लेकिन सब ठीक नहीं लगता’

सुरों की मल्लिका Lata Mangeshkar का आज बर्थडे है।  उनके जन्मदिन पर लोग अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं।  वहीं लता मंगेशकर के जन्मदिन पर 26 साल पहले रिकॉर्ड किया गया गाना ‘सब ठीक तो है, लेकिन सब ठीक नहीं लगता’ को आज रिलीज किया गया है।  इस गाने को एक फिल्म के लिए गाया था।  लेकिन वो फिल्म नहीं बन पाई थी।  गाने के बोल गुलजार साहब ने लिखे थे।  इस गाने को विशाल भारद्वाज ने कंपोज बनाया था।  बता दें कि इस गाने की सबसे बड़ी खासियत ये है कि गाने को ना आज के समय के हिसाब से रीमिक्स किया गया और न ही गाने में बदलाव हुआ।

भारत रत्न से सम्मानित हैं सुरों की मल्लिका

सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में हुआ था।  लता ने अपने जीवन में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।  अपनी आवाज से दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करने वाली लता मंगेशकर को भारत रत्न, पद्म विभुषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें- Shehnaaz Gill: रिलीज होते ही छाया ‘हौसला रख’ का ट्रेलर, सिद्धार्थ की याद में फैंस हुए भावुक

बता दें कि लता मंगेशकर ने महज 13 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था।  लता ने भारतीय भाषाओं में करीब 30 हजार से अधिक गानों को गाया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments