Monday, December 11, 2023
Google search engine
होमदेशCBSE Results: 10वीं के रिजल्ट में साउथ अव्वल, दिल्ली-नोएडा लिस्ट में...

CBSE Results: 10वीं के रिजल्ट में साउथ अव्वल, दिल्ली-नोएडा लिस्ट में सबसे नीचे

स्टोरी हाईलाइट्स
CBSE ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी
मूल्यांकन प्रणाली पर निकला रिजल्ट
त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर, दिल्ली-नोएडा फिसड्डी

CBSE ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है।  इसी के साथ 10वीं के स्टूडेंटस का लम्बा का इंतजार भी आज खत्म हो गया।  (CBSE Results) ने अपने ऑफियल वेबसाइट cbse.gov.in इस रिजल्ट का लिंक डाल दिया है। बच्चे इस ऑफियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते है।  CBSE के 10वीं के नतीजों में इस बार त्रिवेंद्रम ने बाजी मारी है।  जबकि दिल्ली-नोएडा इस लिस्ट में सबसे नीचे रहे।

मूल्यांकन प्रणाली पर CBSE Results जारी

बता दे कि इस साल भी CBSE Results में मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। दसवीं क्लास का परिणाम सीबीएसई की मूल्यांकन प्रणाली पर घोषित किया गया है।  गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए इस साल सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा नहीं ली थी।

त्रिवेंद्रम का रिजल्ट 99.99%

इस साल त्रिवेंद्रम ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं में बेहतर प्रर्दशन किया है।  इस रिजल्ट में त्रिवेंद्रम का रिजल्ट 99.99% रिजल्ट रहा है।  वहीं अगर दूसरे रिजन्स की बात करें तो इस लिस्ट में भोपाल, पुणे, बेंगलुरु, अजमेर, चेन्नई, पटना, भुवनेश्वर, छत्तीसगढ़, देहरादून, प्रयागराज, नोएडा, दिल्ली पश्चिम, दिल्ली पूर्व और गुवाहाटी का नतीजा रहा है।

0.35% से लड़कियां रहीं आगे

CBSE  बोर्ड 10वीं एक बार फिर से लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा।  इस बार फिर लड़कियों ने लड़कों पीछे छोड़ते हुए 0.35% से बाजी मार ली है।  वहीं दिल्ली क्षेत्र के 98.19% बच्चों ने बाजी मारी है।  वहीं जबकि विदेशी छात्रों की बात करें तो 99.92% बच्चे पास हुए हैं।  जिनमें छात्र 98.89% और 99.29% छात्राएं हैं।

100% रहा केंद्रीय विद्यालयों का परिणाम

वहीं अगर केंद्रीय विद्यालयों के परिणामों की बात करें तो केंद्रीय विद्यालयों ने भी इस CBSE 10वीं के रिजल्ट में बेहतर प्रदर्शन किया है। केंद्रीय विद्यालयों का परिणाम 100% रहा।  इस साल 10वीं में कुल 99.04 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments