ओडिशा में एक 17 साल के किशोर ने अपनी पत्नी को दो लाख रुपये में बेच दिया...
स्टोरी हाईलाइट्स
दो लाख में पत्नी को बेचा
किशोर ने खरीदा स्मार्टफोन
पुलिस ने किशोर को भेजा जेल
ओडिशा (Odissa News) से हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को 1 लाख 80 हजार रुपये में 55 साल के शख्स के हाथों बेच दिया। इसके बाद 17 साल के युवक ने पत्नी को बेचे हुए पैसों से खूब मस्ती की और बाकी बचे पैसे से एक महंगा स्मार्टफोन खरीद लिया। मामले की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
रायपुर की जगह राजस्थान ले गया किशोर
दरअसल, मामला ओडिशा (Odisha) के बोलांगीर जिले का है। बेलपाड़ा थाना अध्यक्ष के मुताबिक नाबालिग किशोर सोशल मीडिया के जरिए एक 24 साल की लड़की के संपर्क में आया था। बाद में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और बाद में दोनों ने परिवार की रजामंदी से एक दूसरे से शादी कर ली है। शादी के ठीक दो महीने बाद किशोर ने अपनी पत्नी को आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उसे रायपुर ईंट भट्टे पर काम की बात कहते हुए साथ ले गया। लेकिन वह रायपुर की जगह राजस्थान के एक गांव में पहुंच गया।
राजस्थान के एक गांव में लड़की को बेचा
आरोपी किशोर लड़की को राजस्थान (Rajasthan) के एक गांव में ले जाकर 55 साल के एक आदमी को बेच दिया। किशोर ने अपनी पत्नी को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचा। उसने बेचे हुए पैसों से खूब मस्ती की और बाद में बचे हुए रुपयों से एक महंगा स्मार्टफोन खरीद लिया और वापस घर आ गया। घर वापस आकर उसने आरोप लगाया कि लड़की उसे धोखा देकर भाग गई। लेकिन लड़की के घर वालों को किशोर की बताई कहानी पर संदेह हो गया और पुलिस थाने में शिकायत दर्जा करा दी।
गांव वालों ने लड़की देने से किया मना (Odissa News)
शिकायत के आधार पर एसपी ने जांच की तो पता चला कि किशोर ने लड़की को बेच दिया है। इसके बाद पुलिस की एक टीम राजस्थान रवाना हो गई। लेकिन पुलिस जैसे ही गांव पहुंची तो लोगों ने बवाल करना शुरू कर दिया और लड़की को देने से मना कर दिया। 55 वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि हमने उसे एक लाख 80 हजार रुपये में खरीदा है। लेकिन राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) की वजह से शख्स ने लड़की को ओडिशा पुलिस (Odisha Police) को सौंप दिया।