हनी सिंह की पत्नी ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस
स्टोरी हाईलाइट्स
मुश्किल में फंसे सिंगर हनी सिंह
पत्नी ने दर्ज कराई घरेलू हिंसा का केस
तीस हजारी कोर्ट में केस हुआ दर्ज
यो यो Honey Singh गाने से मशहूर हुए सिंगर हनी सिंह कुछ सालों से फेम में नहीं है। अब अचानक उनसे संबंधित एक खबर आई है। लेकिन यह खबर हनी सिंह के लिए बुरी है। क्योंकि उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सिंगर हनी सिंह की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है। उन्होंने ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत याचिका दायर की है।
तीस हजारी कोर्ट में Honey Singh के खिलाफ याचिका
सिंगर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार की यह याचिका तीस हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई। शालिनी तलवार के वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने यह याचिका दायर की।
हनी सिंह के खिलाफ नोटिस जारी
इस याचिका के आधार पर कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिस का जवाब देने की डेडलाइन 28 अगस्त से पहले रखी गई है। इस बीच हनी सिंह को आदेश किया गया है कि वो प्रॉपर्टी नहीं बेच सकते और ना ही स्त्रीधन से छेड़छाड़ कर सकते हैं।
हनी सिंह की पत्नी का आरोप
सिंगर हनी सिंह की पत्नी ने उनपर कई तरह के संगीन आरोप लगाए हैं। जिसमें मानसिक उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा और यौन हिंसा का भी आरोप संलिप्त है। केवल हनी सिंह ही नहीं शालिनी तलवार ने उनकी बहन और माता पिता पर भी घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं।
दोस्ती, प्यार, शादी और अब केस
हनी सिंह और शालिनी तलवार के बीच 20 साल की दोस्ती रही, यह दोस्ती प्यार में बदली, फिर दोनों ने 2011 में शादी रचाई। दोनों बाकायदा सिख रीति-रिवाज से दिल्ली के फॉर्महाउस में शादी की थी। हनी सिंह ने अपनी शादी की भनक किसी को लगने तक नहीं दी थी।
डियाना उप्पल के साथ भी जुड़ा था नाम
बाद में हनी सिंह का नाम ‘फीयर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 5’ की प्रतियोगी डियाना उप्पल संग भी जुड़े। हालांकि तबतक हनी सिंह और शालिनी का रिश्ता नहीं बदला था। बाद में जब हनी सिंह और शालिनी तलवार की शादी की तस्वीरें वायरल हुईं, तब जाकर डियाना और हनी के चर्चे बंद हुए।