Wednesday, November 29, 2023
Google search engine
होमदेशRepublic Day 2022: प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं,गृहमंत्री ने देश से की ये...

Republic Day 2022: प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं,गृहमंत्री ने देश से की ये अपील

स्टोरी हाइलाइट्स 

Republic Day 2022

प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्लीः Republic Day 2022:  पूरे देश में आज बड़े ही धूमधाम से 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ गृह अमित शाह समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राजनेताओं ने देश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी.

Nataional voter day: हमारी चुनाव प्रक्रिया दुनियाभर के लिए बेंचमार्कः PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Republic Day 2022 की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!

गृहमंत्री ने Republic Day 2022 की दी शुभकामनाएं

वहीं गृहमंत्री अमिक शाह ने देश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया और लिखा कि, सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन. आइए आज हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें.

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर भारत का सकंल्प लेने की अपील की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 73वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया और लिखा कि, सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारा गणतंत्र, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों व भारतीय संविधान के प्रति अखण्ड निष्ठा और हमारी विविधता में एकता की समेकित अभिव्यक्ति है। आइए, हम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों। जय हिंद!

राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश को 73वें गणतंत्र दिवस Republic Day 2022 की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा कि, 1950 में गणतंत्र दिवस पर हमारे देश ने विश्वास के साथ सही दिशा में पहला क़दम बढ़ाया था। सत्य और समानता के उस पहले क़दम को नमन। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ। जय हिंद!

 

ये भी पढ़े…

Padma Awards 2022: 128 लोगों को पद्म पुरस्कार, बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पुरस्कार लेने से किया इनकार, जाने वजह

Yuvraj Singh बने पिता, पत्नी Hejal ने दिया बेटे को जन्म, युवी ने प्रशंसको से की ये गुजारिश

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments