Saturday, December 2, 2023
Google search engine
होमदेशRajasthan: ‘बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए’ ट्वीट...

Rajasthan: ‘बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए’ ट्वीट के बाद गहलोत के OSD ने दिया इस्तीफा

स्टोरी हाईलाइट्स
पंजाब के बाद राजस्थान में सियासी हलचल शुरू
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD ने दिया इस्तीफा
फोन टैप विवादों में शामिल रहे हैं OSD

कांग्रेस में दिन पर दिन आपसी कलह बढ़ती जा रही है। बीते दिन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा ले लिया गया। वहीं अब राजस्थान (Rajasthan News) में भी सियासी हलचलें बढ़ गईं हैं। शनिवार देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के ओएसडी ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे से पहले OSD लोकेश शर्मा ने एक ट्वीट किया था। जिसके बाद उनसे इस्तीफा ले लिया गया।

‘बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए’- Rajasthan News

कांग्रेस (Congress) शासित राज्यों में कलह इतनी बढ़ गई है कि इस्तीफों की झड़ी लगी है। शनिवार देर रात राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओएसडी लोकेश शर्मा (Lokesh Sharma) से इस्तीफा ले लिया। इस्तीफे की वजह लोकेश शर्मा का एक ट्वीट बताया जा रहा है। दरअसल, इस्तीफे से पहले OSD लोकेश शर्मा ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘मजबूत को मजबूर, मामूली को मगरूर किया जाए। बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए।’  हालांकि, लोकेश शर्मा का कहना है कि उनके ट्वीट को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। इसे पंजाब की सियासत से जोड़ा जा रहा है, यह गलत है। इसलिए वे अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

फोन टैप विवादों में शामिल हैं OSD

लोकेश शर्मा के इस्तीफे के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। लोकेश शर्मा इससे पहले फोन विवाद मामले में भी शामिल रह चुके हैं। दरअसल, इसके पहले टेलीफ़ोन टैपिंग के टेप सार्वजनिक हुए थे जिसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और OSD विवादों में आए थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है।

पायलट समर्थक गहलोत पर हमलावर

ओएसडी लोकेश शर्मा के इस्तीफे के बाद राजस्थान में सियासी हलचल बढ़ गईं हैं। ओएसडी के इस्तीफे के बाद पायलट समर्थक अशोक गहलोत पर हमलावर हो गए हैं। पायलट समर्थकों का कहना है कि पुराने नेताओं को हटाकर पार्टी में युवाओं को मौका देने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- पूर्व केंद्रीय मंत्री Babul Supriyo ने ज्वाइन की टीएमसी, जुलाई में BJP से दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच 2018 विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार आपसी विवाद बना हुआ है। जिसको लेकर दिल्ली से जयपुर तक मामला सुलझाने की कोशिशें भी की जा चुकी हैं। मगर दोनों नेताओं के बीच रार बढ़ती ही जा रही है। OSD लोकेश शर्मा के इस्तीफे के बाद पायलट को अशोक गहलोत पर एक बार फिर हमला करने का मौका मिल गया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments