देश के मशहूर और धमाकेदार एक्टर प्रभास (Prabhas Birthday) का आज जन्मदिन है। उनका जन्म साल 1979 में चेन्नई में हुआ था। एक्टर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभास का पूरा नाम प्रभास राजू उप्पलापति है। प्रभास ने बॉलीवुड की फेमस फिल्म बाहुबली में धमाकेदार रोल निभाया था। बाहुबली एक्टर प्रभास अब तक 5000 से ज्यादा लड़कियों के प्रपोजल ठुकरा चुके हैं।
बाहुबली का जन्मदिन आज
बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्म बाहुबली (Baahubali) में शानदार किरदार निभाने वाले दक्षिण भारत के एक्टर प्रभास का आज 42वां जन्मदिन है। एक्टर का जन्म साल 1979 में चेन्नई में हुआ था। प्रभास के पिता प्रोड्यूसर सूर्यनारायण राजू और मां का नाम शिव कुमारी है। सूर्यनारायण राजू तेलुगु फिल्मों के जाने-माने प्रोड्यूसर रहे हैं। पहले तो प्रभास ने दक्षिण भारत की फिल्मों में काम किया था। लेकिन बाद में वह बॉलीवुड की फिल्मों में एंट्री करते हुए पूरी दुनिया में छा गए। पर्दे पर एक्शन, रोमांस करने वाले प्रभास असल जिंदगी में बेहद शर्मीले हैं। साल 2002 में प्रभास ने तेलुगु फिल्म ईश्वर से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। इसके बाद वह राघवेंद्र, वर्षम, योगी, एक निरंजन, रेबेल, बाहुबली द बिगनिंग और बाहुबली द कन्क्लूजन सहित अन्य फिल्मों में दिखाई दिए। प्रभास एक वक्त पर एक ही फिल्म करना पसंद करते हैं।
बाहुबली ने दिलाई असली पहचान
प्रभास के फिल्मी करियर की अगर बात की जाए तो वह दक्षिण भारत के सबसे बेहद और शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। लेकिन बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्म बाहुबली में किरदार निभाकर प्रभास ने पूरी दुनिया में अपनी असली पहचान को लोगों तक पहुंचाया है। प्रभास की बाहुबली फिल्म देश ही नहीं पूरी दुनिया में देखी गई। फिल्म बाहुबली पूरे पांच साल शूट हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक भी फिल्म साइन नहीं की। बाहुबली के लिए प्रभास ने अपनी फिजिक पर काफी मेहनत की।
बाहुबली से पहले प्रभास, अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन में नजर आए थे। हालांकि वो एक गाने में कैमियो रोल में थे। फिल्म के एक गाने में वो सोनाक्षी सिन्हा के साथ थिरकते दिखे। तब बॉलीवुड में उनकी कोई खास पहचान नहीं थी।
प्रभास की अगर लाइफ की बात की जाए तो प्रभास बहुत ही शर्मीलें और सजीदा इंसान हैं। उनको हजारों लड़कियों के प्रपोजल आ चुके हैं। लेकिन आज तक एक्टर ने एक भी लड़की का प्रपोजल स्वीकार नहीं किया है। इतना ही नहीं, बाहुबली फिल्म को लेकर प्रभास बेहद सीरियस थे। यहां तक कि उन्होंने फिल्म के लिए न सिर्फ अपनी शादी टाल दी थी बल्कि अनुष्का (Anushka Shetty) की शादी भी रुकवा दी थी।