Monday, December 11, 2023
Google search engine
होमदेशSansad TV का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, कहा- लोकतंत्र भारत की...

Sansad TV का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, कहा- लोकतंत्र भारत की ‘जीवन धारा’ है

स्टोरी हाईलाइट्स
पीएम मोदी ने किया Sansad TV लॉन्च
लोकसभा-राज्यसभा टीवी का विलय
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे मौजूद

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ ‘संसद टीवी’ (Sansad TV) लॉन्च किया।  इस मौके पर बोलते हुए पीएम मोदी ने भारत को लोकतंत्र की जननी बताया।  इस मौके पर पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘आज लोकतंत्र का अंतर्राष्ट्रीय दिवस है।  जब लोकतंत्र की बात आती है तो भारत की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। भारत लोकतंत्र की जननी है।  हमारे लिए लोकतंत्र केवल एक संवैधानिक संरचना नहीं है बल्कि एक भावना है। यह एक ‘जीवन धारा’ है।

Sansad TV के लॉन्चिंग पर पीएम मोदी शब्द

इस मौके पर पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘मीडिया की भूमिका भी पिछले कुछ वर्षों में बदल गई है।  यह क्रांति ला रही है, यही कारण है कि आधुनिक तकनीक के अनुरूप इसका बदलना महत्वपूर्ण हो जाता है।  मुझे बताया गया है कि Sansad TV OTT प्लेटफॉर्म पर होगा और इसका अपना ऐप भी होगा।

लोकसभा और राज्यसभा टीवी बना संसद टीवी

संसद टीवी लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी का विलय है।  इसके विलय का फैसला इसी साल फरवरी में लिया गया था।  जिसके लिए केंद्र ने मार्च में ही चैनल के लिए CEO नियुक्त कर दिया था।  इस बारे में PMO ने पुष्टि की कि संसद टीवी मुख्य रूप से चार श्रेणियों में होगी।

1 . संसद और लोकतांत्रिक संस्थानों का कामकाज

  1. शासन और योजनाओं का कार्यान्वयन

  2. भारत की नीतियां, इतिहास और संस्कृति

  3. समसामयिक प्रकृति के मुद्दे, हित और सरोकार

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के दिन लॉन्च

PMO के मुताबिक Sansad TV की लॉन्चिंग की तारीख अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के साथ मेल खाती है।  बता दें कि लोकसभा टीवी (LSTV) की स्थापना जुलाई 2006 में हुई थी।  यह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के दिमाग की उपज थी।  जिन्होंने सदन के कामकाज से नागरिकों को परिचित कराने के उद्देश्य से 24×7 संसदीय चैनल का विचार पेश किया।

यह भी पढ़ें- Rakesh Tikait-Owaisi: UP में ‘अब्बाजान’ के बाद ‘चचाजान’ पर घमासान, टिकैत-ओवैसी में तकरार

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments