17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन है। इस दिन पीएम मोदी महीसा के रूप में नजर आएंगे।
स्टोरी हाईलाइट्स
PM के जन्मदिन पर होगी धूम
‘थैंक्यू मोदी जी’ वाले 5 करोड़ पोस्टकार्ड बांटे जाएंगे
PM की तस्वीर वाले बांटे जाएंगे बैग
17 सितंबर का दिन बीजेपी के लिए अहम होने वाला है। दरअसल, 17 सितंबर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi birthday) का 71वां जन्मदिन है। इस बार PM का जन्मदिन कुछ अलग रूप में नजर आएगा। देश में पहली बार ऐसे किसी पीएम का जन्मदिन मनाया जाएगा, जिसमें पीएम मोदी को ‘गरीबों का मसीहा’ बताया जाएगा। इसके लिए आम जनता को संदेश भेजे जाएंगे। इतना ही नहीं पीएम मोदी की तस्वीर वाले 14 करोड़ राशन बैग से लेकर देशभर के बूथों से ‘थैंक यू मोदी जी’ वाले 5 करोड़ पोस्टकार्ड (Post Card) बांटे जाएंगे। क्या आपने इससे पहले देश के किसी प्रधानमंत्री का ऐसा जन्मदिन मनाते हुए देखा है ?
PM की तस्वीर वाले बांटे जाएंगे बैग- PM Modi birthday
देश में पहली बार ऐसा होगा कि किसी जिंदा प्रधानमंत्री का जन्मदिन इस कदर मनाया जाएगा। जिसमें वह खुद को मसीहा के तौर पर दिखाने का प्रयास करेंगे। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, ‘आम लोगों में नरेंद्र मोदी के तस्वीरों वाले 14 करोड़ राशन बैग बांटे जाएंगे, पांच करोड़ ‘थैंक्यू मोदीजी’ पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। सोशल मीडिया पर इन कार्यक्रमों का भारी-भरकम प्रचार किया जाएगा। अब देश के पीएम का जन्मदिन है तो कुछ स्पेशल ही होगा। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि गांधी जयंती (Gandhi Birthday) से दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक कुछ न कुछ सामाजिक कार्य करते रहें।
PM Modi birthday पर नेताओं की लगाई गई ड्यूटी
देश के पीएम का कोई कार्यक्रम हो और वह भव्य न हो तो ऐसा भला हो सकता है क्या ? अब तक का पीएम मोदी (Narendra Modi) का कोई भी कार्यक्रम रहा हो उसे भव्य बनाने के लिए भारी भरकम पैसे खर्च के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों को तैनात किया जाता है। हालांकि, ये कोई नई बात नहीं है। लेकिन किसी PM के जन्मदिन के कार्यक्रम में खुद की फोटो छपे थैलों को जनता में बंटवाना बहुत कुछ संदेश दे जाता है। देश के पहले पीएम का ऐसा जन्मदिन मनाया जाएगा जिसमें पार्टी के नेताओं की भी ड्यूटी लगाई गई है।
‘थैंक्यूं मोदी जी’ वाले 5 करोड़ पोस्टकार्ड बांटे जाएंगे
पीएम मोदी के जन्मदिन पर जनता को लुभाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। जन्मदिन पर ‘थैंक्यू मोदी जी’ वाले 5 करोड़ पोस्टकार्ड बांटे जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का 71वां जन्मदिन है, इसलिए 71 जगहों पर नदियों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। जिन्हें कोरोना की वैक्सीन लग गई है। उनमें से कई लोगों का वीडियो मोदी को थैंक्स करते हुए प्रसारित किया जाएगा। इतना ही नहीं मोदी के जन्मदिन पर देश के जाने माने लेखकों द्वारा तारीफ करते हुए दिखाया जाएगा।
हजारों लोगों की मौत के बीच जन्मदिन की धूम
गौरतलब है कि देश अभी भी कोरोना त्रासदी (CoronaVirus) की मार झेल रहा है। अव्यवस्था के चलते हजारों लोगों की मौत हुई है। कोरोना की भीषण त्रासदी के दौरान देश में अव्यवस्था की जो सच्चाई सामने आई थी, उस पर पर्दा नहीं डाला जा सकता। देश अभी भी कई संकटो का सामना कर रहा है। देश का अन्नदाता पिछले 10 महीनों से सड़कों पर आंदोलित है, महंगाई आसमान छूने को बेताब है, इस बीच इस तरीके से देश के पीएम का जन्मदिन मनाना लोगों को हैरत में डाल रहा है।
बुद्धिजीवियों की राय
पीएम मोदी के जन्मदिन की भव्यता को लेकर वरिष्ठ पत्रकार राधिका (Radhika) रामसेशन पूर्व प्रधानमंत्रियों के मनाए गए जन्मदिनों को याद करती हैं। राधिका बताती हैं कि “मनमोहन सिंह का जन्मदिन तो पता ही नहीं लगता था और अटल जी के जन्मदिन को भी छोटे स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप में ख़ून देकर मनाया जाता था। न कि इस स्तर पर”।
शुक्रवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी का बखान किया जाएगा। PM मोदी को एक मसीहा के रूप में जनता को दिखाया जाएगा। पीएम के जन्मदिन को लेकर राजनीतिक विश्लेषक अभय दुबे (Abhay Dubey) कहते हैं कि , “21 दिन अगर किसी प्रधानमंत्री की शख़्सियत के इर्द-गिर्द उसका जन्मदिन मनाया जाता है तो यह अपने आप में संकेत है कि वो अपनी छवि को लेकर किस तरह खुद शंकित हो गए हैं। अगर इंडिया टुडे का पोल नहीं आता तब भी यही होता क्योंकि समस्याएं बहुत विकट हैं।”