सितंबर से शनि की वक्री चाल, इन पांच राशियों के लिए काल
स्टोरी हाईलाइट्स
सितंबर में राशियों में हो रहा है फेरबदल
शनि का रहेगा बोलबाला
उठाने पड़ सकते हैं कई बड़े नुकसान
अगस्त का महीना खत्म होने वाला है। अगस्त के समाप्त होने के साथ ही कई राशियों (Planet Changes) में फेरबदल होने वाला है। सितंबर (September) महीने में शनि मकर राशि में वक्री रहेंगे और पांच राशियों पर दृष्टि रखेंगे। जिनमें शनि की वक्री चाल के समय शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या से पीड़ित जातकों के कष्ट बढ़ जाते हैं। वृष, मकर और कुंभ वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है तो मिथुन और तुला जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है।
तुला राशि- Planet Changes
तुला (Libra) राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि इन पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए बेवजह के विवादों से बचना होगा नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। तुला राशि वालों के खर्चे में वृद्धि होगी इसलिए पैसे को सावधानी से खर्च करें। किसी के साथ वाद-विवाद के कारण जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए सितंबर (September) का महीने सबसे शुभ रहने वाला है। इस महीने वृष राशि वालों के जीवन में नए कार्यों का सृजन होगा और उन्हें सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार की उम्मीद है।
मिथुन राशि- Planet Changes
इस राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। सितंबर महीने में आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। लेकिन का स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना होगा। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है।
कुंभ राशि
इस राशि वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। आपके परिवार में कोई परेशानी बढ़ सकती है। कर्ज लेने में सावधानी रखें। नुकसान होने की संभावना है। अचानक खर्च बढ़ने की संभावना है।
मकर राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। चोट लगने की आशंका है। सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें। क्योंकि आपके ऊपर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। इसलिए गलत जगह पैसा फंसने की संभावना है।