Wednesday, November 29, 2023
Google search engine
होमदेशOnline Love में बदला ऑनलाइन गेम, महाराष्ट्र और हरियाणा का अनोखा लव...

Online Love में बदला ऑनलाइन गेम, महाराष्ट्र और हरियाणा का अनोखा लव कनेक्शन

स्टोरी हाईलाइट्स
ऑनलाइन गेम खेलने से शुरू हुई थी बात
प्रेमी से मिलने महाराष्ट्र पहुंची प्रेमिका
कानूनी पेंच में फंसी शादी

आपने फिल्मों में लव स्टोरी (Online Love) की कहानियां तो खूब सुनीं होंगी। लेकिन क्या आपने ऐसी स्टोरी सुनी जिसमें प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को देखे बिना प्यार कर बैठते हैं।  ऐसी ही एक कहानी सामने आई है महाराष्ट्र  (Maharashtra) के प्रेमी और हरियाणा की प्रेमिका की।  जिन्हें ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते एक दूसरे से प्यार हो जाता है और शादी करने के लिए प्रेमिका लड़के के घर महाराष्ट्र पहुंच जाती है।

ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान शुरू हुई थी कहानी: Online Love

बात पिछले साल की है जब देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगा हुआ था।  उस वक्त सब अपने घरों में कैद थे।  लेकिन जून 2020 में महाराष्ट्र के बारामती के पास भिगवन गांव का एक लड़का और हरियाणा के भवानी जिले के दादरी तालुका में बधराई गांव की एक लड़की ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेल रहे थे।  ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते दोनों की दोस्ती हो जाती है।  धीरे-धीरे दोनों व्हाट्सएप पर बात करने लगते हैं और दोनों एक दूसरे को देखे बिना प्यार (Online Love) का इजहार कर देते हैं।

कुछ दिन बाद घर वालों ने लड़की की शादी तय कर दी।  लेकिन लड़की ने शादी करने से मना कर दिया।  लड़की प्रेमी से मिलने के लिए महाराष्ट्र भाग निकली।  वह हजारों किलोमीटर का सफर तय कर पुणे जिले के दौंड रेलवे स्टेशन पर जा पहुंची।  स्टेशन से लड़की को लड़के के मामा अपने साथ घर ले आए।

घर वालों ने दर्ज कराई FIR

लड़की के घर से भागने के बाद घर वालों ने हरियाणा के बाढ़डा पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।  हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने काफी छानबीन की तो पता चला कि लड़की महाराष्ट्र में है।  फिर क्या था हरियाणा पुलिस ने लड़की के घर वालों को साथ लेकर महाराष्ट्र के भिगवन पहुंच गई।  भिगवन थाने की पुलिस ने लड़की और लड़के के परिजनों को आमने-सामने बैठाकर मीटिंग कराई।  लेकिन लड़की ने घर वालों के साथ जाने से मना कर दिया।  जिसके बाद लड़की के परिजन वापस हरियाणा लौट गए।

शादी में रूकावट बना कानून

दोनों के प्यार को मंजिल मिलती तो दिखाई पड़ रही थी।  मगर शादी में कानूनी बाधाओं ने खलल पैदा कर दिया। दरअसल, लड़की की उम्र 21 वर्ष थी जबकि लड़के की उम्र 19 साल थी। कानून के मुताबिक शादी करने के लिए लड़के की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।  लेकिन यहां मामला उल्टा हो गया।   इसके बाद भी लड़की के परिजनों ने उसे मनाने की भरपूर कोशिश की मगर सफलता न मिल सकी।  लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही।  फिलहाल इसमें पुलिस (Maharashtra Police) भी कुछ नहीं कर सकती है।  क्योंकि लड़की की उम्र 21 साल है इसलिए कानूनी तौर पर वह निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है।

यह भी पढ़ें- Nusrat Jahan: TMC सांसद नुसरत जहां बनी मां, बच्चे को लेकर फैंस पूछ रहे सवाल

भिगवन पुलिस ने इस मामले में इंद्रापुर की अदालत से कानून राय मांगी है।  हालांकि, लड़का और लड़की को लिव-इन-रिलेशनशिप  (live in relationship) में रहने को कानूनी मंजूरी मिल चुकी है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments