Monday, December 11, 2023
Google search engine
होमजुर्मपुलिस-गौ तस्करों में मुठभेड़, 1 इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार 3 फरार

पुलिस-गौ तस्करों में मुठभेड़, 1 इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार 3 फरार

सम्भल जनपद के असमौली थाना इलाके के शहवाजपुर-गम्मनपुरा रोड पर पुलिस और गौ तस्करों में जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक सिपाही और कुख्यात गौ तस्कर तवारुख घायल हुआ।

कुख्यात इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार

तवारुख पुलिस की गोली से घायल हुआ। जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है।  जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वहीं इस मुठभेड़ में घायल सिपाही को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कुख्यात गौ तस्कर तवारुख पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।  हालांकि बताया ये भी जा रहा है कि गौ तस्कर तवारुख के 3 साथी मौके से फरार हो गए।  जिनकी तलाश में पुलिस जंगल में कॉम्बिंग कर रही है।

जिला पुलिस का बयान

सम्भल जिले के एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि पुलिस शहवाजपुर-गम्मनपुरा रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी।  इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सामने से आ रही सैंट्रो कार को रोकने की कोशिश।  पुलिस को देखकर कार सवार गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।  इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया।

अपने सिपाही को घायल देख पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग शुरू कर दी।  पुलिस की फायरिंग में गोली लगने से एक गौ तस्कर घायल हो गया।  जबकि कार में सवार 3  गौ तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए ।  जिसके बाद पुलिस ने  घायल गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

आगे की कार्रवाई जारी

सम्भल पुलिस इस कार्रवाई को अपनी बड़ी सफलता मान रही है।  जिसकी वजह ये है कि तवारूख पर 25 हजार का इनाम घोषित था।  साथ ही उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे।  इतना ही नहीं पुलिस उसकी तलाश में काफी दिनों से जुटी थी।  वहीं अब पुलिस उसके साथियों को गिरफ्तार करने की फिराक में लग गई है।  इसके लिए सम्भल के जंगली इलाकों की गहन छानबीन चल रही है।  पुलिस ने उम्मीद जताई है कि वो बाकी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में जल्द कामयाब होगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments