महादेव को महाकाल भी कहा जाता है। यानि जिसने मृत्यु को भी अपने अधीन कर लिया हो। shiv puran में देवों के देव महादेव को मृत्यु से परे कहा गया है। भगवान शिव अनंत और अनादि हैं। भगवान शिव का वर्णन लगभग सभी धर्म ग्रथों और पुराणों में किया गया है। लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा प्रचलित शिव पुराण है। जिसमें भगवान शिव से जुड़ी बहुत सी रहस्यमय बातें बताई गई हैं। शिव पुराण ही एक मात्र ऐसा पुराण है, जिसमें महादेव ने माता पार्वती को मृत्यु से जुड़ी सारे संकेत बताए हैं। शिव पुराण के मुताबिक 9 संकेत मृत्यु को नजदीक होना बताते हैं।
shiv puran में सिर पर कौआ-गिद्ध बैठना संकेत
shiv puran में ऐसा कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति को अचानक नीले रंग की मक्खियां चारों ओर से घेर लें। तब समझ लेना चाहिए कि ये मक्खियां मौत का संदेश लेकर आईं हैं। सिर के ऊपर कौआ और गिद्ध का बैठना भी मृत्यु का संकेत होता है। शिव पुराण में यह भी बताया है कि अगर किसी व्यक्ति के सिर के ऊपर कबूतर, कौआ और गिद्ध आकर बैठ जाए। तब यह उस व्यक्ति की आयु कम होने का संकेत है।
जब रात को भी इंद्रधनुष नजर आए तो मृत्यु नजदीक
शिव पुराण के अनुसार जिस व्यक्ति को आकाश में सूर्यमंडल का एक भी तारा दिखाई नहीं दे। इसके साथ ही दोपहर में उल्कापात और रात को इंद्रधनुष नजर आए तो ये भी मौत के करीब होने का संकेत देता है।
हफ्ते भर तक बायां हाथ फड़फड़ाना
अगर किसी का बायां हाथ लगातार 7 दिनों तक फड़कता है। तब यह इस बात का संकेत है कि मृत्यु नजदीक है। साथ ही शिव पुराण कहता है कि अगर आपका कान, जीभ, नाक और मुंह सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में मृत्यु आपके नजदीक है यानि की आपकी मृत्यु कुछ ही महीने के अंदर हो सकती है।
परछाई नजर नहीं आने पर मौत नजदीक
इसके अलावा भगवान महादेव ने यह भी बताया है कि अगर किसी का तरल पदार्थ और शीशे में परछाई नजर नहीं आए। तब इस बात का संकेत मिलता है कि उसकी मौत नजदीक है।
सूर्य और चंद्रमा काला नजर आना
जब किस व्यक्ति को सूर्य और चंद्रमा काला नजर आए। या फिर चारों दिशाएं घूमती हुईं दिखाई देने लगे तो यह भी मृत्यु के नजदीक होने का संकेत है। शिव पुराण के अनुसार ऐसे व्यक्ति जिन्हें सूर्य और चंद्रमा के आसपास का घेरा चमकीला काला या फिर लाल नजर आए तो ऐसे संकेत मृत्यु के करीब होने का सूचक है।
आग का प्रकाश भी नजर नहीं आना
अगर फायर की लाइट सही से दिखाई नहीं दे, चारों ओर काला अंधकार नजर आए। तब समझ लेना चाहिए कि उस व्यक्ति की मृत्यु नजदीक है। साथ ही अगर किसी के पूरे शरीर पर सिर्फ लाल निशान नजर आए या फिर पूरा शरीर पीला या सफेद हो जाए, तब ऐसे व्यक्ति की मौत करीब हो सकती है।