Neeraj Chopra ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा ने शानदार खेल दिखाते हुए Track and Field Event में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। जैवलीन के फाइनल स्पर्धा में उन्होंने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का थ्रो कर यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ वो ओलंपिक के व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज चोपड़ा से पहले अभिनव बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में यह कारनामा किया था।
Neeraj Chopra के गोल्ड ने दिलाया 7वां पदक
भारत ने आज अपने मेडल टैली में दो पदकों की बढ़ोतरी की। कुश्ती में बजरंग पुनिया ने कांस्य जीता, वहीं Neeraj Chopra ने जैवलीन थ्रो में गोल्ड जीते। इससे पहले पहलवान रवि दहिया ने रजत, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता था। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। पीवी सिंधु और बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने भी अपने अपने नाम कांस्य पदक किया।
टोक्यो ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Neeraj Chopra के गोल्ड जीतने के बाद भारत ने मेडल टैली में 7वां पदक अंकित कर लिया। यह किसी भी ओलंपिक स्पर्धा में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। साल 2021 के लंदन ओलंपिक में भारत ने कुल 6 पदक जीते थे। वहीं भारत को किसी भी व्यक्तिगत स्पर्धा में 13 साल बाद दूसरा गोल्ड हासिल हुआ है। इससे पहले साल 2008 के बीजिंग ओलंपिक में शूटर अभिनव बिंद्रा ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
Neeraj Chopra का फाइनल मैच
अपने फाइनल मैच में नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 87.03 मीटर का थ्रो कर अपने इरादे सबको बता दिए थे। उसके बाद उन्होंने दूसरे थ्रो में 87.58 मीटर जैवलीन थ्रो किया। हालांकि उनका तीसरा थ्रो बहुत अच्छा नहीं रहा। अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने 76.79 मीटर दूर थ्रो किया। नीरज चोपड़ा को 87.58 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल दिया गया।
मिल्खा सिंह का सपना किया पूरा
इस जीत के साथ ही नीरज चोपड़ा ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का सपना पूरा कर दिया। उनका सपना था कि भारत का कोई भी ट्रैक और फील्ड का खिलाड़ी ओलंपिक में पदक जीते। जिसके पीछे वजह यह थी कि वो एक सेकेंड के 10वें हिस्से से ओलंपिक में मेडल से चूक गए थे।
उड़नपरी पीटी उषा भी अपने समय में चौथे स्थान पर आ पाई थीं। मिल्खा सिंह को हिमा दास से टोक्यो ओलंपिक में काफी उम्मीद थी। लेकिन दुर्भाग्यवश हिमा दास का टोक्यो ओलंपिक में चयन नहीं हो पाया।