Saturday, December 2, 2023
Google search engine
होमHOT BOXBig Boss के घर आई मूस जट्टाना ने किया खुलासा, कहा मैं...

Big Boss के घर आई मूस जट्टाना ने किया खुलासा, कहा मैं Bisexual हूं

स्टोरी हाईलाइट्स
Bisexual हैं Big Boss  प्रतियोगी मूस जट्टाना
मूस ने शादी को लेकर किया खुलासा
लड़का पसंद, शादी लड़की के संग

Big Boss सीजन 15 की शुरुआत हुए अभी सात दिन भी पूरा नहीं हुआ।  लेकिन इस सीजन में अभी से ही प्रतियोगियों के बीच हर छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाईयां शुरू हो गई हैं।  शो के पहले दिन से ही प्रतीक और दिव्या की लड़ाई सुर्खियां बटोर रही है।  वहीं दूसरी कंटेस्टेंट को लेकर भी बेहद चौंकाने वाली बातें  अब खुलकर सामने आने लगी है।  यह प्रतियोगी मूस जट्टाना हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार मूस जट्टाना जो कि यूट्यूबर हैं, ने कहा कि वह Bisexual हैं।  स्पॉटबॉय कि रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस ओटीटी के लाइव शो में जब प्रतीक जट्टाना उनके बारे में पूछते हैं तो मूस कहती है कि वो बाइसेक्शुअल हैं।

मूस बताती हैं कि उन्हें लड़के ज्यादा अट्रैक्टेड फील करवाते हैं।  लेकिन लड़कियों के साथ भी अपना कनेक्शन उतनी ही जरूरी बताती है। वो कहती हैं कि अगर किसी लड़की के साथ उनका बॉन्ड मजबूत होता है तो वो किसी लड़के के बजाए किसी लड़की के साथ ही सेटल हो जाएंगी।

मूस ने जब प्रतीक और मिलिंद गाबा पर कमेंट पास किया था तो उनकी बहस इनके साथ हो गई थी।  साथ ही इनकी लड़ाई भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भी हो चुकी है।

आपको बता दें कि मूस जट्टाना बिग बॉस सीजन 15 में निशांत भट्ट की कनेक्शन बनकर तो गई हैं।  लेकिन मूस का सबसे अच्छा बॉन्डिंग प्रतीक के साथ दिख रहा है।  वह ज्यादा समय उन्हीं के साथ बिताती हैं।

मूस ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के प्रोफेशन पर कमेंट पास कर दी थी।  जो कि एक्ट्रेस को पसंद नहीं आया था।  Big Boss के घर में मूस की सिर्फ तीन चार प्रतियोगियों से ही बनती है।  वह उन्हीं प्रतियोगियों के ज्यादातर देखी भी जाती हैं।

मूस जट्टाना पंजाब की मोहाली शहर की रहने वाली हैं। लेकिन फिलहाल ये दिल्ली में रहती हैं।  मूस जट्टाना अभी सिर्फ बीस साल की है।  जिसका ओरिजनल नाम मुस्कान जट्टाना है।  मूस ब्लॉगर होने के साथ साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।  जो हमेशा महिलाओं को समर्थन में अपनी आवाज उठाती हैं।  मुस्कान, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की फैन हैं।  उन्हीं की वजह से इन्होंने मुस्कान से अपना नाम बदलकर मूस रख लिया है ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments