Friday, December 1, 2023
Google search engine
होमराज्यहरियाणा, हिमाचल एवं पंजाबKinnaur हादसाः 2 की मौत, 58 से अधिक लोग के मलबे में...

Kinnaur हादसाः 2 की मौत, 58 से अधिक लोग के मलबे में दबे, ITBP के 300 जवान रेस्क्यू में जुटे

स्टोरी हाईलाइट्स
हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन
58 से अधिक लोग मलबे में दबे
ITBP के 300 जवान रेस्क्यू में जुटे

हिमाचल प्रदेश के Kinnaur में भूस्खलन के बाद यात्रियों से भरी बस दब गई।  साथ ही कुछ और भी गाड़ियां इस हादसे का शिकार हो गई।  भूस्खलन के बाद मलबे में 58 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।  वहीं ITBP के 300 जवान रेस्क्यू में लगे हुए हैं।

चील जंगल के पास हुआ Kinnaur हादसा

Kinnaur के चील जंगल के पास यह भूस्खलन हुआ था।  जिसके बाद नेशनल हाईवे 5 को बंद कर दिया गया है।  इस हादसे में अबतक 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 58 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।  जिस जगह यह हादसा हुआ है उसका नाम नुग्सलारी है।  यह शिमला से तकरीबन 163 किलोमीटर की दूरी पर है।

ITBP के 300 जवान रेस्क्यू में जुटे

हादसे के बाद किन्नौर के रिकांग पियो-शिमला नेशनल हाईवे पर मलबे में दबे लोगों के रेस्क्यू में ITBP के 300 जवान लगे हैं।  हिमाचल प्रदेश की सरकार की मानें तो अब तक 10 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।  वहीं अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।  इस हादसे में यात्रियों से भरा बस लापता है, जिसका अभी तक ट्रेस नहीं मिल पाया है।  अंदेशा है कि यह बस खाई में गिर गई है।  जिसको तलाशने के लिए ITBP की टीम 300 फीट गहरी खाई में गिरी है।

गृहमंत्री अमित शाह ने जाना हाल

भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर से फोन पर बात कर यहां का हालचाल जाना।  इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाहने ITBP के DG को भी फोन कर रेस्क्यू के बारे में जानकारी ली।  उन्होंने घटनास्थल पर सैनिकों को जुटाने और तुरंत सहायता देने के लिए निर्देश दिए।  गृहमंत्री के निर्देशों के मुताबिक घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments