स्टोरी हाईलाइट्स
भारत ने हॉकी में जीता कांस्य पदक
जमर्नी को 5-4 से दी मात
41 साल बाद हॉकी में मेडल
Olympics में भारतीय Hockey टीम ने अपने 41 साल के सूखे को खत्म किया है। सेमीफाइनल में मिली हार के बाद मिली निराशा को हॉकी टीम ने कांस्य पदक में बदल दिया है। इस मैच में भारत में जर्मनी को 5-4 से मात दी है। इस मुकाबले में सिमरनजीत सिंह ने 2 गोल दागे। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही, लेकिन उसने खेल में वापसी की और इतिहास रच दिया।
भारतीय Hockey टीम ने रचा इतिहास
मैच के पहले मिनट में ही जर्मनी ने गोल कर दिया था। जर्मनी के तिमूर ओरूज ने फील्ड गोल किया था। खेल के पांचवें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय Hockey टीम इसे गोल में तब्दील करने में नाकाम रही। पहले क्वार्टर में भारत पर अपनी आक्रमता की वजह से जर्मनी हावी रहा। हालांकि भारत ने इस क्वार्टर में दो गोल भी बचाए।
मैच का टर्निंग प्वाइंट
दूसरे क्वार्टर के बाद तक जर्मनी भारत से 3-1 से आगे हो गया। फिर भारत ने जबरदस्त वापसी की। एक ओर गोलकीपर श्रीजेश ने अंतिम क्षणों में गोल नहीं होने दिया। वहीं सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागकर मैच में वापसी की। फिर अगला गोल हार्दिक सिंह ने किया। उसके बाद हरमनप्रीत और रुपिंदरपाल ने एक-एक गोल किए। यहां भारत 4-3 से जर्मनी से लीड ले चुका था। उसके बाद सिमरनजीत सिंह ने एक और गोल दागकर मैच को जीत में बदल दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
कांस्य पदक हासिल करने के बाद पूरे भारत में खुशी है। क्योंकि भारतीय हॉकी टीम का एक वक्त ओलंपिक में दबदबा रहा था। लेकिन पिछले 41 सालों से वो सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पा रहा था। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी टीम को बधाई दी है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1423134029889474572