स्टोरी हाईलाइट्स
BJP नेताओं का विरोध कर रहे थे किसान
किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
लाठीचार्ज में कई किसान घायल
हरियाणा में बीजेपी नेताओं की बैठक का विरोध करना किसानों को भारी पड़ गया। नेताओं को रोक रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज में कई किसानों के सिर में चोटे आईं हैं तो कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दरअसल, हरियाणा में निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आज बीजेपी ने करनाल (Haryana) के घरौंडा के पास बसताड़ा टोल प्लाजा (Bastara Toll Plaza) में प्रदेश स्तर की बैठक का आयोजन किया था। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई सांसद और विधायक मौजूद रहे थे।
सभी रूट्स किए गए सील
पुलिस (Haryana Police) द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज करने के बाद नाराज किसानों ने NH 44 पर बसतांडा टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। किसानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा सभी रूट्स को सील कर दिया गया था। पुलिस की तरफ से की गई लाठीचार्ज में कई किसान घायल बताए जा रहे हैं। कई किसानों के सिर फूटे और खून बहा है। वहीं पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किसान खेतों की तरफ भागते नजर आए।
Inhuman act by Haryana police .#किसान_विरोधी_खट्टर#FarmersProtest pic.twitter.com/b9giCtvLoG
— вораяаi(ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ) (@HaBoparai) August 28, 2021
Haryana के निकाय व पंचायत चुनाव पर थी बैठक
हरियाणा के करनाल में घरौंडा के पास बसताड़ा टोल प्लाजा में बीजेपी नेताओं की तरफ से निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर की बैठक का कार्यक्रम थी। जिसमें सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) समेत भाजपा के 6 सांसद, छह राज्यसभा सांसद, 12 विधायक, पूर्व विधायक और लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के अलावा संगठन के पदाधिकारी पहुंचे थे। हालांकि, किसानों ने शुक्रवार शाम को ही इस बैठक के विरोध का ऐलान किया गया था। जिसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
जहां हो वहीं जाम कर दो सड़कें और टोल- चढ़ूनी
किसानों पर लाठचार्ज होने के बाद भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सड़कें और टोल जाम करने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस ने करनाल में किसानों का प्रवेश बंद कर दिया। बसताड़ा टोल पर किसानों पर लाठीचार्ज करके उन्हें घायल कर दिया है, जो सरासर गलत है। मेरी किसानों से अपील है कि लाठीचार्ज के विरोध में वे जहां-जहां भी संभव हो सके सड़कों पर जाम लगा दो।
An appeal to jam roads of hariyana and near by areas from @GurnamsinghBku. Kindly read on roads and block as the government has shown its brutality by laddi charging on our farmers.#किसान_विरोधी_खट्टर#TalibaniKhattarSarkar #FarmersProtest pic.twitter.com/p06MIGjd33
— ਜੈਸਮੀਨ ਕੌਰ (Jasmine) (@Jasminekaur212) August 28, 2021
ध्यान भटकाने के लिए षड्यंत्र रच रही सरकार- टिकैत
किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने सरकार पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “ हरियाणा के करनाल में बसताड़ा टोल पर आन्दोलित किसानों पर लाठी चार्ज दुर्भाग्यपूर्ण है 5 सितंबर मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत से ध्यान भटकाने के लिए सरकार षड्यंत्र रच रही है। देशभर के किसान पूर्ण रूप से तैयार रहें। एसकेएस के फैसले का पालन करें”।
आज हरियाणा के करनाल में हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा के साथियों से निवेदन है शाम 5:00 बजे तक सभी रास्ते जाम रहेंगे । सरकार का टारगेट 5 सितंबर मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत है यह चाहते हैं हरियाणा के लोग महापंचायत में ना जा पाए इन विषयों पर आप सभी ध्यान दें।#Farmers pic.twitter.com/Iyw6PUjbDS
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) August 28, 2021