Monday, December 11, 2023
Google search engine
होमसमाचारGateway Of Hell: इस देश में मिला नर्क का द्वार, लोग अदंर...

Gateway Of Hell: इस देश में मिला नर्क का द्वार, लोग अदंर पहुंचे तो रह गए हैरान, देखें तस्वीरें

स्टोरी हाईलाइट्स
यमन में मिला रहस्यमय कुआं
नर्क का द्वार है कुआं!
कुएं में हैं सांप और झील

संसार में ऐसी कई जगहे हैं, जिनके बारे में आज तक पता नहीं चल सका है।  कई ऐसी रहस्यमय चीजें हैं जिनके बारे में वैज्ञानिक भी नहीं खोज सके।  लेकिन यमन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।  यहां एक रहस्यमय कुआं खोजा गया है। जिसे नर्क का द्वार (Gateway Of Hell) कहते हैं।  खोजकर्ताओं को इस कुएं के अंदर से ढेर सारे सांपों के झुंड और झरने मिले हैं।  इस सिंकहोल यानि जमीन के गड्ढे को ‘जिन्नों का जेल’ और ‘पाताल का रास्ता’ भी कहा जाता है।

Gateway Of Hell की गंध कर देती है हैरान

पूर्वी यमन (Yemen) के अल-माहरा प्रांत के रेगिस्तान में ओमान की सीमा के पास रहस्यमय कुओं को खोजा गया है।  जिसकी हर जगह चर्चा चल रही है।  इन कुओं को नर्क का द्वार कहा जाता है। यमन के बरहूत (Barhout) में पाए गए इस रहस्यमई कुएं में कई राज छिपे हुए हैं।  खोजकर्ताओं ने इस कुएं की गहराई भी मापने की कोशिश की।  एक अनुमान के मुताबिक, ये 100 से 250 मीटर के बीच गहरा हो सकता है।  हालांकि, इस कुएं के अंदर आज तक  किसी  ने भी जाने की कोशिश नहीं की है।  जब भी ऐसा करने की कोशिश की गई तब कम ऑक्सीजन और कुएं से निकलने वाली अजीबोगरीब गंध की वजह से उन्हें वापस सतह पर लौटना पड़ा।

कुएं में रहते हैं सांप और झील

OCET के खोजकर्ताओं को बारहौत के कुएं (Well of Burhout) के अंदर अलग-अलग लेयर्स में अलग-अलग चीजें देखने को मिली हैं।  कहीं सांप, तो कहीं झरने, कहीं पर मोतियों की गहरी परत तो कहीं पर कैल्सियम कार्बोनेट की मोटी परत देखने को मिली है।  खोजकर्ताओं ने देखा कि बारहौत के कुएं (Well of Barhout) में पानी की धार और झरने कई जगहों से निकल रहे हैं।  कुछ झरनों की ऊंचाई तो 213 फीट तक है।  इन कुओं के पास से कई गड्ढे भी देखने को मिले हैं।  जिनमें मृत पक्षियों और जानवरों के शव मिले हैं। OCET की टीम ने कई नमूने भी लिए हैं, जिनमें मिट्टी, पानी मोती, मृत जीवों के अवशेष शामिल हैं। ताकि इनसे इन सिंकहोल की उम्र का पता लगाया जा सके।

कुएं में रहते हैं जिन्न?

इन कुओं को लेकर कई चर्चाएं चल रही हैं।  कहा जाता है कि भगवान ने इसे राक्षसों के लिए एक जेल के रूप में बनाया था।  ये जगह श्रापित है और अगर इसके अंदर के राक्षस बाहर आ गए तो दुनिया का अंत कर देंगे।  कुछ लोगों का कहना है कि इसके अंदर जिन्न रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Cyclone Gulab को लेकर हाई अलर्ट जारी, ओडिशा के तट से टकराएगा तूफान

इन्हें राजाओं ने अपने इलाके की रखवाली के लिए बंद कर रखा है। वहीं कुछ लोग इसे सिर्फ गढ़्ढ़ा ही मानते हैं। बता दें कि उन कुओं के बारे में अभी तक कोई वैज्ञानिक आधार नहीं मिला है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments