कोरोना के बढ़ते केसों ने बढ़ाई चिंता, केरल सबसे अधिक संक्रमित
स्टोरी हाईलाइट्स
बीते 24 घंटे में 37,607 केस दर्ज
केरल बना कोरोना का हब
34 दिनों के बाद सबसे ज्यादा मौतें
कोरोना (Covid-19) की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञ चिंता जाहिर कर रहे हैं। कुछ राज्यों में अभी भी लॉकडाउन (lockdown) जैसी पाबंदिया लागू हैं। जबकि कुछ राज्यों में लॉकडाउन बिल्कुल खत्म कर दिया गया है। वहीं बीते दिन देश में 37,607 कोरोना केस दर्ज हुए हैं। जबकि 647 लोगों की कोरोना की वजह से जान चली गई। जो कि 34 दिनों (20 जुलाई) के बाद से सबसे ज्यादा है। इसके अलावा 33,970 लोग ठीक भी हुए हैं।
केरल में सबसे ज्यादा Covid-19 केस
देश में कोरोना के कुल आंकड़ों की बात की जाए तो केरल (Kerala) से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को यहां 24,296 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि 19,349 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं बीते दिन कोरोना से 173 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 38.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 19,757 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि केरल में अभी भी 1.59 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
60 करोड़ पहुंचा Covid-19 का टीका
कोरोना के खात्मे के लिए देश में अब तक 58.2 करोड़ लोगों को वैक्सीन (Vaccination) दी जा चुकी है। जिसमें 39,62,091 लोगों को पहली खुराक और 16,48,025 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है। वहीं देश में अब तक कुल 3.17 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.94% पर है जो कि 28 दिन से लगातार 3% से नीचे है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.91% है जो कि पिछले 59 दिनों से 3% से नीचे है।
बता दें कि देश में अब तक कुल 3.25 करोड़ लोग कोरोना वायरस की चपेट में आकर संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 4.35 लाख लोगों की मौत हो चुकी है इसके अलावा कुल 3.16 लाख लोग अभी भी कोरोना का इलाज करवा रहे हैं।