Corona के महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के तीन स्ट्रेन मिले
स्टोरी हाईलाइट्स
Corona डेल्टा प्लस के 3 नए स्ट्रेन मिले
महाराष्ट्र में अबतक 66 लोग संक्रमित
ठीक हुए मरीज के लिए भी खतरनाक
Corona Virus के Delta Plus Variant के तीन स्ट्रेन महाराष्ट्र में पाए गए हैं। जिसने अब तक राज्य के 66 लोगों को संक्रमित किया है। इस स्ट्रेन के समूह Ay.1, Ay.2 और Ay.3 हैं।Corona Virus का यह Strain शरीर के Spike Protine में K417N नाम का एक अतिरिक्त प्रभाव डालता है। यह संक्रमित कोशिकाओं में Virus को तेजी से बढ़ाता है। महाराष्ट्र में अब तक पहले तीन सीड पाए गए हैं। शुरुआत में Delta Plus Variant मोनोक्लोनल एंटीबॉडी के प्रति प्रतिरोधी पाया गया था।
Delta Plus के तीन नए स्ट्रेन
कोरोना के Delta Plus के महाराष्ट्र में जिन तीन स्ट्रेन्स का पता चला है। उनमें Ay.1 के 31, Ay.2 के 10 और Ay.3 20 मामले मिले हैं। Corona Virus के डेल्टा प्लस के यह आंकड़े अप्रैल से अबतक के हैं। इस बारे में शोधकर्ताओं ने कहा कि कुछ American States में Ay.3 तेजी से बढ़ रहा था। AY.3 में Non Spikes Protine में म्यूटेट करता है। वहीं शोधकर्ताओं ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इस वर्ग के आठ मामले जून में और 12 मामले जुलाई में मिले थे।
मुंबई की हालत अधिक खराब
मुंबई में 63 साल के एक व्यक्ति की मौत समेत इस Delta Plus के 11 मामले सामने आए हैं। मृतक के परिवार में दो डेल्टा Variant के केस भी थे। वहीं Ay.2 के बारे में पहली बार मार्च में पता चला था। उसके बाद मई में सात और जून में दो मामले पाए गए थे। CSIR- इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी का एक विशेषज्ञ महाराष्ट्र के नमूनों पर नजर बनाए हैं। अपने शोध के आधार पर उनका कहना है कि Delta Plus Variant को विकसित हो रहा है।
INSACOG ने दी थी चेतावनी
INSACOG जो जीनोम अनुक्रमण करने वाली Laboratories में से एक है। उन्होंने जुलाई में Ay.1 और Ay.2 के प्रति चेतावनी दे दी थी। हालांकि इस संस्था ने तब Ay.3 का उल्लेख नहीं किया था। इस प्रयोगशाला के मुताबिक डेल्टा अभी भी सबसे प्रमुख वेरिएंट है।
Delta Plus मामलों के आंकड़े
दिसंबर 2020 में 1
फरवरी 2021 में 8
मार्च में 185
अप्रैल में 1,737
मई में 3,547
जून में 1,551
जुलाई में 1060
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग का बयान
इस बारे में महाराष्ट्र सरकार की मानें तो राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. प्रदीप अवाटे ने कहा कि Corona Delta Plus से रोगियों में गंभीर बीमारी नहीं हुई है। “डेल्टा अभी भी हमारी मुख्य चिंता है। Delta Plus मामलों में अनुक्रमित नमूनों का 1% से कम हिस्सा होता है। ”