स्टोरी हाईलाइट्स
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का ऐलान
प्रियंका गांधी के नेतृत्व में UP Election
कांग्रेस की ओर से नहीं होगा सीएम फेस
UP Election को लेकर कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। कांग्रेस के सीनियर लीडर सलमान खुर्शीद ने ऐलान किया है कि कांग्रेस की ओर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कोई सीएम फेस नहीं होगा। कांग्रेस यह चुनाव प्रियंका गांधी वाड्रा की नेतृत्व में लड़ेगी। हालांकि सीएम फेस का ऐलान प्रियंका गांधी बाद में कर सकती हैं।
UP Election में कांग्रेस का सीएम फेस कौन ?
फिलहाल कांग्रेस ने UP Election के लिए सीएम की घोषणा नहीं करने का ऐलान तो कर दिया है। लेकिन साथ ही यह भी कहा गया है कि प्रियंका गांधी आगे चलकर अपनी पार्टी के सीएम फेस की घोषणा कर सकती हैं।
यूपी चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं- खुर्शीद
कांग्रेस में ये भी साफ किया है कि वो यूपी के विधानसभा चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। साथ ही यह भी साफ है कि कांग्रेस यूपी के सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारेगी। चुनाव से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता हर जिलों, कस्बों में जाकर सभी लोगों की परेशानियों को जानेगी और उसका हल निकालेगी।
पार्टी का जल्द जारी होगा मेनिफेस्टो
पार्टी अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी, लेकिन उससे पहले वो जनता के बीच जा रही है। ताकि वो अपने मेनिफेस्टो में जनता की बातों को शामिल कर सके। इस बारे में सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा-पत्र किसी एक्सपर्ट की सलाह पर तैयार नहीं होगा। यह स्थानीय लोगों के सामान्य मुद्दों के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए वह और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता गोरखपुर, अयोध्या, झांसी समेत कई जगहों पर जा चुके हैं।
योगी सरकार पर खुर्शीद ने साधा निशाना
अपने आगरा दौरे के दरम्यान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी की बीजेपी सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और यहां अपराध चरम पर है। साथ ही बेरोजगारी की वजह से जनता परेशान हैं।
यह भी पढ़ें- Gujarat CM: भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए CM, रूपाणी ने इस वजह से दिया था इस्तीफा