Friday, December 1, 2023
Google search engine
होमUncategorizedChhat Puja 2021: पटाखों के बाद अब दिल्ली में सार्वजनिक छठ पूजा...

Chhat Puja 2021: पटाखों के बाद अब दिल्ली में सार्वजनिक छठ पूजा पर बैन, 15 नवंबर तक जारी रहेगी रोक

स्टोरी हाईलाइट्स
दिल्ली में छठ पूजा पर लगा बैन
15 नवंबर तक रहेगा बैन
पटाखों पर पहले ही लग चुका है बैन

कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी दिल्ली में अब छठ पूजा (Chhat Puja 2021) को लेकर दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किए हैं। DDMA के आदेश के मुताबिक दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा पर बैन रहेगा। ये आदेश अगले 15 नवंबर तक जारी रहेगा। बता दें दिल्ली सरकार ने पटाखों पर पहले से ही बैन लगाया हुआ है।

15 नवंबर तक Chhat Puja 2021 पर रहेगा बैन

दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने छठ पूजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा पर बैन लगा दिया गया है। DDMA ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा कि ‘त्योहारों के सीजन में दिल्ली में मेले के आयोजन, फूड स्टॉल, झूला लगाना या रैली निकालने की भी अनुमति नहीं होगी। किसी भी सार्वजनिक जगह पर उत्सवों के आयोजनों की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली में उत्सवों के आयोजनों में खड़े होने या जमीन पर बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए केवल कुर्सियों पर बैठने की अनुमति होगी’। ये आदेश आगामी 15 नवंबर तक जारी रहेगा।

पटाखों पर पहली से ही है बैन

राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार कोई खतरा लेना नहीं चाहती है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने पटाखों पर पहले ही बैन लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 सितंबर को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि, वायु प्रदूषण के चलते इस साल भी पटाखों के स्टोरेज, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

कब है छठ पूजा?

छठ का त्योहार मुख्य तौर पर उत्तर-पूर्व भारत में मनाया जाता है। छठ पूजा मुख्यता बिहार (Bihar) और पूर्वी यूपी में मनाया जाता है। लेकिन दिल्ली NCR में लाखों की संख्या में ऐसे लोग रहते हैं जो छठ पूजा करते हैं। इस साल छठ पूजा 8 नवंबर से शुरू होगी। छठ पूजा चार दिनों तक चलती है। इस बार ये त्योहार 10 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- समंदर किनारे बिकिनी में जंप कर रहीं बिग बॉस विनर Rubina Dilaik, देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक

बता दें कि कोरोना की वजह से दिल्ली सरकार किसी तरह का खतरा मोल लेना नहीं चाहती है। इसीलिए पटाखों और सार्वजनिक छठ पूजा करने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments