Tuesday, December 5, 2023
Google search engine
होमदेशचरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल...

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता, हरीश रावत ने किया ऐलान

स्टोरी हाईलाइट्स
चरणजीत सिंह चन्नी होंगे नए CM
बनाए जा सकते हैं दो डिप्टी सीएम
हरीश रावत ने किया ऐलान 

बीते कई दिनों से पंजाब कांग्रेस में चल रही उठापठक पर ब्रेक लग गया। पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। पंजाब के अगले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) होंगे। वहीं कुछ देर पहले मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा का नाम चल रहा था। लेकिन कांग्रेस ने अचानक सभी को चौंका दिया है।

Charanjit Singh Channi बनाए गए पंजाब के CM

पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म हो गया है। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद विधायक दल की बैठक हुई थी। जिसमें दो प्रस्ताव रखे गए थे। पहले प्रस्ताव में सीएम  अमरिंदर सिंह के कामों की सराहना की गई थी। जबकि दूसरे प्रस्ताव में सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से नया मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को दी थी।

पद की कभी लालसा नहीं रही

पंजाब में अमरिंदर सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को कहा कि उनकी कभी किसी पद की लालसा नहीं रही है। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब उनका नाम भी कांग्रेस विधायक दल के नेता के संभावित दावेदारों में लिया जा रहा था। यह पूछे जाने पर कि अगले मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम को लेकर भी चर्चा चल रही, रंधावा ने कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने कभी किसी पद की लालसा नहीं है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: ‘बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए’ ट्वीट के बाद गहलोत के OSD ने दिया इस्तीफा

बता दें कि सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम का मुख्यमंत्री के तौर पर ऐलान भी नहीं हुआ था। लेकिन रंधावा के घर और उनके जानने वालों के यहां जश्न का दौर शुरू हो गया था। घर पर लोग जश्न मना रहे हैं और मिठाइयां बांटी जा रही थीं। लेकिन कांग्रेस आलाकमान के अचानक फैसले ने सब को चौंका दिया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments