Friday, December 1, 2023
Google search engine
होमराज्यउत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड2 अक्टूबर तक भारत को घोषित किया जाए ‘हिंदू राष्ट्र’, वर्ना ले...

2 अक्टूबर तक भारत को घोषित किया जाए ‘हिंदू राष्ट्र’, वर्ना ले लूंगा Jal Samadhi- आचार्य परमहंस

स्टोरी हाईलाइट्स
देश को घोषित किया जाए ‘हिंदू राष्ट्र’
‘मुसलमानों-ईसाइयों की नागरिकता समाप्त हो’
ले लूंगा जल समाधि- जगद्गुरु परमहंस आचार्य

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।  तो वहीं अब देश को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने की मांग एक बार फिर तूल पकड़ने लगी है।  अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बीच जगद्गुरू परमहंस आचार्य महाराज (Jagadguru Paramhans Acharya) ने विवादित मांग की है।  उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर तक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। नहीं तो अयोध्या में सरयू नदी में जल समाधि (Jal Samadhi) ले लूंगा।

देश को ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित किया जाए (Jal Samadhi)

अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के बीच एक विवादास्पद बयान सामने आया है। अयोध्या के संत समाज का एक तबका चाहता है कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।  मीडिया से बातचीत करते हुए तपस्वी छावनी के जगदगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने एक विवादित मांग की है।  उन्होंने कहा कि भारत को 2 अक्टूबर तक ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह सरयू नदी में समाधि ले लेंगे।

‘मुसलमानों-ईसाइयों की नागरिकता खत्म की जाए’

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के साथ ही जगदगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने एक और विवादित मांग की है।  जगदगुरु परमहंस ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि मुस्लिम और क्रिश्चियन समुदाय के लोगों की नागरिकता तत्काल समाप्त की जाए।

प्रदेश की सियासत गरमाई

जगदगुरु परमहंस आचार्य महाराज की भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग ऐसे समय में की गई है। जब प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने हैं।  लिहाजा ऐसे में प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ना लाजिमी है।  गौरतलब है कि अयोध्या में बन रहे राममंदिर को लेकर समाजवादी पार्टी और AAP ने ट्रस्ट की मंशा पर कई गंभीर सवाल उठाए थे। हालांकि आचार्य की इस विवादित मांग पर बवाल शुरू होना लाजिमी है।

ये भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 की पुनर्बहाली पर सभी दल एक, BJP मुसलमानों में विभाजन चाहती हैं- Farooq

सपा ने कसा तंज

देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।  समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि

‘जल समाधि ?  यूपी में मठाधीश, केंद्र में मोदी सरकार है फौरन इनकी जान की रक्षा की जाए।  जेड प्लस की सुरक्षा दी जाए नहीं तो कभी भी हादसा हो सकता है, महन्तजी की सुरक्षा पर दोनों सरकारें विशेष ध्यान दें, गोताखोर भी तैनात किए जाय।  हिदायत, पंडित कमलेश तिवारी कांड से सीख लें। मीडिया उकसाने से बचे’।

 

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments