Monday, December 11, 2023
Google search engine
होमदेशBorders Couple Marriage: ढाई साल बाद पाकिस्तान से भारत लौटी दुल्हन, जानें...

Borders Couple Marriage: ढाई साल बाद पाकिस्तान से भारत लौटी दुल्हन, जानें पूरा मामला

स्टोरी हाईलाइट्स
ढाई साल बाद भारत आई दुल्हन
2019 में हुई थी विक्रम सिंह की शादी
ट्रेन से गई थी बारात

राजस्थान से अजीबोगरीब खबर सामने आई है।  यहां जैसलमेर के विक्रम सिंह (Vikram Singh) की दुल्हन शादी (Borders Couple Marriage) के ढाई साल बाद पाकिस्तान से भारत वापस लौटी है।  2019 में विक्रम सिंह की शादी पाकिस्तान के सिंध इलाके में निर्मला कंवर (Nirmla Kanwar) से हुई थी।  ऐसा ही एक और विवाह बाड़मेर (Barmer) के गांव गिराब के महेंद्र सिंह और नेपाल सिंह का भी हुआ था।  लेकिन दोनों दूल्हों की दुल्हनें अपने ससुराल भारत वापस लौट आईं थी।  जबकि विक्रम सिंह की दुल्हन वीजा की समस्या के चलते पाकिस्तान में ही रह गई थी।

Borders Couple Marriage ट्रेनों से गई थी बारात

साल 2019 में जनवरी माह में जैसलमेर (Jaisalmer) के बईया गांव के विक्रम सिंह और नेपाल सिंह की बारात पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गई थी।  ये बारात थार एक्सप्रेस से गई गई थी।  शादी के कुछ दिन बाद ही पुलवामा अटैक और बालाकोट एयर स्ट्राइक के चलते पाकिस्तान और भारत के बीच दरारें पैदा हो गईं थीं।  जिसके बाद भारत और पाक के बीच आवागमन को बंद कर दिया गया था।  जिसकी वजह से दुल्हन को पाकिस्तान में ही रहना पड़ा था।  शुक्रवार को अटॉरी बॉर्डर (Atari Border) से विक्रम सिंह की पत्नी निर्मला कंवर भारत के बाड़मेर पहुंच गई।  हालांकि, विक्रम सिंह के अलावा नेपाल सिंह और महेंद्र सिंह की भी शादी पाकिस्तान में हुई थीं, लेकिन दोनों की दुल्हनें मार्च में भारत लौट गई थी।

बेटे से मिलेंगी मां निर्मला कंवर

दरअसल, इस मामले में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी (Kailash Choudhary) की कोशिश के बाद 9 मार्च को नेपाल सिंह और महेंद्र सिंह की पत्नी अटारी बॉर्डर से भारत आए थे। उस वक्त निर्मला कंवर के पासपोर्ट में दिक्कत की वजह से भारत आने की परमिशन नहीं मिल पाई थी।

ये भी पढ़ें- Sanjay Singh का आरोप, ग्रामीण पेयजल स्वच्छता मिशन में हुआ घोटाला, SWSM को बताया फर्जी

उस समय विक्रम सिंह और निर्मला कंवर का बेटा राजवीर सिंह (जिसका पाकिस्तान में जन्म हुआ था) मार्च में निर्मला कंवर की बहन के साथ भारत आ गया था।  शुक्रवार को निर्मला कंवर अपनी ससुराल राजस्थान पहुंच गईं है।  वह 5 महीने बाद अपने बेटे राजवीर से मिलेेगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments