रुबीना दिलैक इन दिनों मालदीव में अपने पति के साथ मस्ती कर रही हैं...
स्टोरी हाईलाइट्स
बिग बॉस विनर का हॉट अवतार
रूबीना ने बिकिनी में लगाई जंप
मालदीव में मस्ती कर रही एक्ट्रेस
टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों मालदीव में मस्ती कर रही हैं। वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ छुट्टियां बिताने आईं हैं। रुबीना दिलैक ने समंदर किनारे से कुछ फोटो शेयर की हैं। जिसमें वह बिकिनी में जंप करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विनर रह चुकी हैं।
बिकिनी में मस्ती करती दिखीं Rubina Dilaik
बिग बॉस 14 (Bigg boss) की विनर रुबीना दिलैक इन दिनों मालदीव में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ छुट्टियां बिताने आई हैं। इस दौरान मालदीव में रुबीना का ग्लैमरस लुक देखने को मिला है। वह अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) का बर्थडे सेलिब्रेट करने आईं हैं।
रुबीना ने बिकिनी में शेयर की फोटो
मालदीव (Maldives) में छुट्टियां बिताने आईं बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक का ग्लैमरस लुक खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह टोन्ड बॉडी और गॉर्जियस लुक फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं।
रुबीना दिलैक ने मालदीव ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में रुबीना परफेक्ट वेकेशन वाइब्स दे रही हैं। उन्होंने यैलो बिकिनी टॉप, मल्टीकलर राउंड हैट और ग्रे कलर की थाई स्लिट स्कर्ट पहनी है।
मालदीव में मस्ती करते हुए रुबीना की तस्वीरें फैंस के बीच काफी वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में रुबीना समदंर किनारे बिकिनी पहन कैंडिड पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
रुबीना इन दिनों अपने काम से बिल्कुल फ्री हैं। अभी हाल ही में उन्होंने ‘शक्ति’ सीरियल में रोल पूरा किया है। इससे पहले एक्ट्रेस अपने पति और दोस्तों के साथ केरल वेकेशन पर गईं थीं।
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने साल 2008 में टीवी सीरियल से शुरुआत की थी। रुबीना ने जी टीवी के सीरियल ‘छोटी बहू’ में राधिका का किरदार निभाया था। आपको बता दें कि ऐसा कोई पहला बार नहीं है जब रुबीना ने बोल्ड तस्वीरें शेयर की हों। इससे पहले भी वह कई बार अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर चुकी हैं।