Saturday, December 2, 2023
Google search engine
होमराज्यदिल्ली एनसीआरBharat Bandh: दिल्ली NCR में महाजाम, सड़कों पर उमड़ा किसानों का हुजूम,...

Bharat Bandh: दिल्ली NCR में महाजाम, सड़कों पर उमड़ा किसानों का हुजूम, मेट्रो बंद

स्टोरी हाईलाइट्स
दिल्ली NCR में महाजाम
दिल्ली में घुसना हुआ मुश्किल
सड़कों पर किसानों का हुजूम

तीन नए कृषि कानून के विरोध में किसानों ने आज भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान किया है।  जिसकी वजह से Delhi-NCR में महाजाम की स्थिति बन गई है।  राजधानी में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। आज सुबह से ही हाल ये है कि एनसीआर (Delhi NCR) के शहरों से दिल्ली में आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। दिल्ली- गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई हैं। इसके अलावा नोएडा को जाने वाला DND मार्ग पर भी जाम लगा हुआ है।  भारत बंद की वजह से दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।

Bharat Bandh की वजह से Delhi में घुसना हुआ मुश्किल

सोमवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली वाहनों की लंबी लाइन में नजर आ रही है। Delhi-NCR  के सभी मार्गों पर लंबा जाम लगा हुआ है।  दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतार है और हजारों कारें सड़कों पर दिखाई दे रही हैं।  सिर्फ दिल्ली-गुरुग्राम ही नहीं बल्कि दिल्ली-नोएडा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर भी लंबा जाम लगा है।  सुबह से ही DND पर गाड़ियों की कतार लगी हैं। भारत बंद की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन रास्तों से बच कर निकलें

भारत बंद की वजह से Delhi NCR के कई हाईवे पूरी तरह से जाम हो गए हैं। पूरे Delhi NCR में सिर्फ वाहन ही वाहन नजर आ रहे हैं। दिल्ली एनसीआर के गाजीपुर बार्डर, ढांसा बार्डर, नेताजी सुभाष मार्ग, एनएच-9, एनएच-24 को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा डीएनडी, महाराजपुर बार्डर, चिल्ला बार्डर, दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर, कश्मीरी गेट, स्वामी दयानंद मार्ग, जीटी रोड पर भंयकर जाम लगा हुआ है।

कई मेट्रो स्टेशन बंद

किसानों द्वारा भारत बंद की वजह से Delhi NCR में महाजाम लगा हुआ है।  वहीं सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो (DMRC) के कई स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।  पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट गेटों को बंद कर दिया गया है।  इसके अलावा कई मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सड़कों पर किसानों का हुजूम

कृषि कानून के (Kisan Andolan) विरोध में बीते कई महीनों से किसानों का धरना जारी है।  आज किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है।  जिसको लेकर यूपी गेट पर बैठे किसानों ने भारत बंद के समर्थन में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर बैठकर धरना शरू कर दिया है।  उन्होंने दिल्ली से आने वाली रोड को पूरी तरह बंद कर दिया है।  वहीं हरियाणा के बहादुरगढ़ में रेलवे ट्रैक को किसानों ने बंद कर दिया है।  बिहार के पटना में भी किसानों के समर्थन में राजद के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं।

ये भी पढ़ें- Gateway Of Hell: इस देश में मिला नर्क का द्वार, लोग अदंर पहुंचे तो रह गए हैरान, देखें तस्वीरें

बता दें कि किसानों का भारत बंद रविवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा।  जिसको लेकर किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने लोगों से अपील की है कि घर से न निकलें, नहीं तो जाम में फंस सकते हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments