10 लाख दीयों से जगमगाएगी राम नगरी। पीएम मोदी दोपोत्सव में कर सकते हैं शिरकत
स्टोरी हाईलाइट्स
7.5 लाख दीयों से जगमगाएगी राम नगरी
दीवाली पर PM मोदी भी हो सकते हैं शामिल
फिल्मी सितारे राम लीला के मंच पर आएंगे नजर
भगवान राम की नगरी अयोध्या में इस बार भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। पूरी अयोध्या (Ayodhya Deepotsav 2021) इस बार दशहरा से दीवाली तक अलग रंग में नजर आएगी। जगह-जगह दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं इस बार साढ़े सात लाख दीये अयोध्या के घाटों पर जलाए जाएंगे। इसके अलावा अयोध्या के मंदिरों, आश्रमों आदि पर करीब 10 लाख दीपक जलाए जाएंगे। वहीं इस बार दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के भी शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं।
साढ़े सात लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट- Ayodhya Deepotsav 2021
राम नगरी अयोध्या में वैसे तो हर साल दीपोत्सव का कार्यक्रम होता है। लेकिन इस बार की दीवाली एक अलग कलेवर में नजर आएगी। जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। पर्यटन व संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव के मुताबिक, इस साल अयोध्या में साढ़े सात लाख दीपक अयोध्या के घाटों पर जलाए जाएंगे। वहीं मंदिरों, आश्रमों पर करीब 10 लाख दीपक जलाए जाएंगे। बता दें कि पिछली बार के मुकाबले इस बार 1 लाख दिए ज्यादा जलाए जाएंगे। इसके साथ ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड (Ginis Of World Record) में सबसे अधिक दिये जलाने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल
राम नगरी अयोध्या में इस बार दशहरा से लेकर दीवाली तक रोजाना भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही इस बार दीवाली पर पीएम मोदी भी दीपोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर PM मोदी कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बार के दीपोत्सव की थीम ‘आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश’ रहेगी। दीपोत्सव के अवसर पर वहां छह दिन की हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
अयोध्या (Ayodhya) में इस बार दीपावली पर 6 अक्तूबर से 15 अक्तूबर के बीच प्रतिदिन शाम सात बजे से रात दस बजे के बीच रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), रवि किशन, बिन्दु दारा सिंह, शहबाज खान, असरानी, रजा मुरादाबाद, शक्ति कपूर, शीबा खान, अमिता नांगिया और कैप्टन राज माथुर अलग-अलग रोल में नजर नजर आएंगे। बता दें कि रामलीला का प्रसारण कई चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।