स्टोरी हाईलाइट्स
आगरा पहुंची प्रियंका गांधी
इलेक्ट्रिक शॉट देकर मारा गया- प्रियंका
पीड़ित परिवार को 30 लाख की मदद
आगरा के सफाई कर्मी अरुण वाल्मीकि (Arun Valmiki Case) की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में हुई मौत को लेकर मामला अब सियासी तूल पकड़ने लगा है। बुधवार रात 11 बजे कांग्रेस नेत्री पियंका गांधी पीड़ित परिवार के घर पहुंची। यहां उन्होंने मृतक सफाई कर्मी अरुण वाल्मीकि की पत्नी से बातचीत की। इस दौरान प्रियंका ने पीड़ित परिवार को 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया। साथ ही केस लड़ने की जिम्मेदारी का अश्वासन दिया।
इलेक्ट्रिक शॉट देकर मारा गया- प्रियंका
मृतक सफाई कर्मी के घर आगरा पहुंची प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने यूपी सरकार को जमकर घेरा। प्रियंका गांधी ने कहा कि, ‘मुझे बताया गया कि उनके परिवार से करीब वाल्मीकि समाज के 17 से 18 लोगों को पुलिस ने उठाया और उनकी बड़ी बेरहमी से पिटाई की गई। अरुण की बीवी ने मुझे बताया कि सिर्फ महिलाओं ने ही नहीं बल्कि पुरुषों ने भी उनकी पिटाई की। प्रियंका ने कहा कि यह किस तरीके का देश बना रहे हैं हम। यहां सिर्फ मंत्रियों के लिए न्याय है। उनके बेटे अन्याय करते हैं, सरकार खामोश क्यों रहती है।
अरुण वाल्मीकि के परिवार को न्याय दो। pic.twitter.com/z1J6sJJ3BK
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 20, 2021
परिवार को 30 लाख की मदद
मृतक सफाई कर्मी के घर पहुंची प्रियंका गांधी ने अरुण की बीबी के गले से चिपट गईं और उन्हें 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। इसके साथ ही प्रियंका ने, परिवार की दो बेटियों की शादी का खर्च उठाने का भरोसा दिलाया। प्रियंका करीब मृतक अरुण के घर एक घंटे तक रुकीं। इस दौरान अरुण की पत्नी सोनम ने रोते हुए पुलिस की बर्बरता की कहानी बयां की।
पुलिस ने रोकने की भरपूर कोशिश की
प्रियंका गांधी लखनऊ से जैसे ही आगरा के लिए एक्सप्रेस वे पर पहुंची तो उन्हें लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए प्रियंका को आगरा जाने से रोकने की कोशिश की। लेकिन प्रियंका के समर्थकों का जमावड़ा देख प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और जाने की इजाजत दे दी। इस दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मी प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आईं। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ये भी पढ़ें- बेटे से मिलने जेल पहुंचे शाहरुख खान, NCB ने घर पर मारा छापा, अनन्या पांडेय को समन जारी
वहीं प्रियंका ने उनके साथ सेल्फी लेने वाली महिला पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर कहा कि उनका करियर क्यों खराब किया जा रहा है। मैंने खुशी से उनके साथ फोटो कराई थी। वो रोज संघर्ष करती हैं, अपने परिवार के लिए कमाती हैं, उन पर कार्रवाई से क्या मिलेगा।
खबर आ रही है कि इस तस्वीर से योगी जी इतने व्यथित हो गए कि इन महिला पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करना चाहते हैं।
अगर मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले, इन कर्मठ और निष्ठावान पुलिसकर्मियों का कैरियर ख़राब करना सरकार को शोभा नहीं देता। pic.twitter.com/6wiGunRFEe
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 20, 2021