Monday, December 11, 2023
Google search engine
होमराज्यउत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंडचुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा CM का चेहरा: Keshav Prasad...

चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा CM का चेहरा: Keshav Prasad Maurya

स्टोरी हाईलाइट्स
‘केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा CM का चेहरा’
‘2022 में 300 का आंकड़ा पार करेगी BJP’
‘चुनाव में अध्यक्ष से कम नहीं होगा दायित्व’

यूपी में विधानसभा (Up Assembly Election 2022) चुनाव अगले साल होगा।  लेकिन उससे पहले परिणामों को लेकर राजनेताओं ने दावे करने शुरू कर दिए हैं।  यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad Maurya) ने बड़ा बयान दिया है।  उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में 2024 के लोकसभा चुनाव की लड़ाई होने वाली है, क्योंकि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बड़ी बात कही है।  उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व और विधायक मुख्यमंत्री का फैसला तय करेंगे।

चुनाव में दायित्व अध्यक्ष से कम नहीं होगा- Keshav Prasad Maurya

गुरूवार को जब केशव प्रसाद मौर्य से 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अध्यक्ष नहीं हैं।  लेकिन 2022 में उनका दायित्व अध्यक्ष से कम नहीं रहेगा।  उन्होंने कहा, ‘हम उप-मुख्‍यमंत्री हैं, योगी जी (Yogi Adityanath) मुख्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष और डॉक्टर दिनेश शर्मा उप-मुख्‍यमंत्री के रूप में हैं।  इस लिहाज से भाजपा की टीम 2017 की तुलना में ज्यादा समर्थ है।’

दिल्ली का रास्ता UP से होकर जाता है

मौर्या ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘2022 के विधानसभा चुनाव में 2024 के लोकसभा चुनाव की लड़ाई होने वाली है, क्योंकि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है’।

उन्होंने 2022 विधानसभा को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि बीजेपी 2022 में 300 का आंकड़ा पार करेगी।  उन्होंने कहा कि ”इस आंकड़े को पार करने में मुझे कोई संशय दिखाई नहीं देता है।  हम यह मानते हैं कि 2022 के चुनाव और 2024 के चुनाव एक दूसरे के सहायक सिद्ध होंगे।  जैसे जनता ने हमें 2014, 2017 और 2019 में आशीर्वाद दिया उसी तरह 2022 में भी किसी विरोधी दल के बहकावे में आए बगैर फैसला करेगी’।

ये भी पढ़ें- Scrub Typhus: UP में रहस्यमयी बुखार का खुला राज, जानें कैसे गई 50 से ज्यादा बच्चों की जान

बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव के समय केशव प्रसाद मौर्या यूपी बीजेपी के अध्यक्ष थे।  उनके नेतृत्व में बीजेपी ने विधानसभा की 403 सीटों में 312 और 13 सीटों पर सहयोगी दलों ने जीत हासिल की थी।  इस बहुमत के बाद केशव प्रसाद मौर्या को मुंख्यमंत्री बनाने की अटकलें लगीं थी। लोकिन केंद्रीय नेतृत्व ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के लिए चुना था।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments