Saturday, December 2, 2023
Google search engine
होमकालचक्र15 अगस्त के बाद इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, होंगे ये...

15 अगस्त के बाद इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, होंगे ये बड़े फायदे

स्टोरी हाईलाइट्स
17 अगस्त से कई राशियों में हो रहा है बदलाव
कर्क से सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं सूर्यदेव
सक्रांति के दिन होगा बड़ा बदलाव

देश 75वां स्वतंत्रता दिवस (Indipendace Day) मना रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस के बाद कई Horoscope की किस्मत में बदलाव होने वाला है। कइयों की किस्मत चमक उठेगी तो कइयों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।  दरअसल, मंगलवार 17 अगस्त 2021 से सूर्य देव कई Horoscope में परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्यदेव (Surya dev) को विशेष माना जाता है। सूर्यदेव की कृपा से किसी का भी भाग्य बदल सकता है। 17 अगस्त से सूर्यदेव कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसी कारण इसको सक्रांति भी कहा जाता है।

तुला राशि Horoscope

तुला (Libra) राशि वालों की किस्मत में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। तुला Horoscope वाले सरकारी क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस समय निवेश किया जा सकता है। लेन- देन से लाभ होगा। इसके साथ नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

सिंह राशि

सूर्य देव (Surya dev) के फेरबदल से सिंह राशि में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। सिंह राशि वालों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। यह समय लेन-देन के लिए शुभ समय है। परिवार का सहयोग प्राप्त होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- राहु-केतु हैं खतरनाक, इनके अशुभ प्रभावों को कैसे करें कम ?

धनु राशि

धनु राशि वालों को सूर्य (Surya dev) गोचर से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस काल में संतान की उन्नति हो सकती है। इस समय निवेश करने से लाभ होगा और यह समय आर्थिक लिहाज से अच्छा समय है।

मेष राशि

मेष Horoscope वालों के लिए खुशखबरी का संदेश है। सूर्य का गोचर पंचम भाव में हो रहा है। परिवार जीवन में शुभ फल रहने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को भाई-बहनों की मदद मिल सकती है। क्योंकि सूर्य का गोचर तृतीय भाव में हो रहा है। साहस और मान सम्मान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- 15August: जम्मू कश्मीर में 4 आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली में अलर्ट 

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Google search engine

ताजा खबर

Recent Comments