केरल (Kerala News) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। हैरानी इस बात की है कि लड़की ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया है। इस दौरान लड़की के माता- पिता को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि, पुलिस ने लड़की के पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।
यूट्यूब पर वीडियो देखकर दिया बच्चे को जन्म
केरल (Kerala) के मलाप्पुरम जिले में प्रेमी के कथित दुष्कर्म से गर्भवती हुई 17 वर्षीय लड़की ने घर में ही यूट्यूब वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया है। इतना ही नहीं लड़की ने बच्चे के गर्भनाल को भी काट दिया। इसके बाद जब बच्चे के रोने की आवाज आई तो घर वालों को पता चला।
Kerala News-
पुलिस के मुताबिक, लड़की को उसके पड़ोसी ने गर्भवती कर दिया था। 17 साल की लडकी को गर्भवती करने के आरोप में पड़ोसी 21 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।